बिलासपुर

कोरोना अपडेट : देश मे संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, फ़िलहाल प्रदेश में राहत….4 मरीज और हुए स्वस्थ

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- विश्व भर में महामारी कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। महाशक्ति अमेरिका ने भी इस महामारी के आगे अपने घुटने टेक दिए हैं, दिन ब दिन यह वायरस विकराल रूप धारण करता जा रहा है, जिससे भारत भी अछूता नही रहा है। भारत मे लॉक डाउन के बीच कोरोना का कहर मौत बनकर सामने आ रहा है। अब तक देश मे इस संक्रमण ने 420 लोगो की जान ले ली है तो वही 12320 को अपने चपटे में लिया है। जिनमे अब तक केवल 1498 मरीज ही इस महामारी के चपेट से उबर पाए है। कोविड 19 ने देश के कुछ चुनिंदा राज्यो में अपनी दस्तक दी थी। लेकिन अब वह वहाँ के मानव जीवन पर अपनी पकड़ मजबूत करने मे लग गया है। जिसमे सबसे पहले महाराष्ट्र है, जहाँ अब तक 2916 पॉजिटीव मामलों की पुष्टि हुई है। इस वायरस ने देश के 15 राज्यो में अपने पाव पसारने लगा है। जिसमे सबसे तेजी से दिल्ली,तमिलनाडु, मध्यप्रदेश,गुजरात,उत्तरप्रदेश में फैल रहा है।

जो अब केंद्र सरकार के लिए चिंता की वजह बन गई है। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश में बुधवार को राहत भरी खबर सामने आई है। जहाँ प्रदेश के हॉटस्पॉट बने कोरबा जिले के कटघोरा से कोई नया पॉजिटीव केस नही मिला है, तो वही 4 पॉजिटीव मरीज के सकुशल होने की सूचना मिल रही है। जिसके आधार पर अब प्रदेश में केवल 16 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीज है। जिनका इलाज रायपुर एम्स हॉस्पिटल में किया जा रहा है। जबकि प्रदेश में कुल 5122 संदिग्धों का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिसमे 4878 लोगो के रिपोर्ट निगेटिव मिले है। जबकि 211 संदिग्धों से लिए सेंपल की जांच अब भी जारी है। इसके अलावा बिलासपुर जिले में भी कोरोना संक्रमण के नए केस नही आने से लोगो ने राहत की सांस ली है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग का अमला रोजाना घर घर सर्वे के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटा हुआ है।

फिलहाल छत्तीसगढ़ के 23 जिले सुरक्षित, अब तक केवल पांच जिले से ही मिले कोरोना केस..

प्रदेश के 28 जिलों में अब तक केवल पांच जिले में ही कोरोना पॉजिटीव केस मिले है। जिसमे सर्वधिक कोरबा जिला है। जहाँ के कटघोरा क्षेत्र से 23 तो कोरबा में 2 पॉजिटीव मरीज मिले है। जिसे राज्य सरकार ने पहले ही हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। तो वही रायपुर(5), राजनांदगांव(1),दुर्ग(1) और बिलासपुर(1) को मिला कर 8 कोरोना पॉजिटीव मरीज मिले है। जिसमे सभी वर्त्तमान स्थिति में पूर्णता स्वस्थ है। इस आधार पर अब प्रदेश के 23 जिले ग्रीन कैटिगरी में है।

बिलासपुर के आकडे़ कुछ इस तरह है..

-अब तक विदेश व अन्य राज्य से लौटकर आने वाले लोगो की संख्या-1261

-बुधवार को मिले नए संदेही-0 (शून्य)

-अब तक घर मे आइसोलेट किए गए-1174

-अब तक लिए गए कुल सैंपल-386

-बुधवार को लिए गए सैंपल-0 (शून्य)

-निगेटिव रिपोर्ट- 358

-पॉजिटीव रिपोर्ट-01 वर्तमान में स्वस्थ-

-रिपोर्ट का इंतजार-28

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...