मल्हार

शारदीय नवरात्र को लेकर डिडनेश्वरी मंदिर में तैयारियां शुरू….प्रबंधन जुटी कार्ययोजना बनाने में

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – मां डिडनेश्वरी देवी मंदिर मल्हार में शारदीय क्वांर नवरात्र पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार धूमधाम व उत्साह के साथ नवरात्र पर्व मनाने विशेष कार्य योजना ट्रस्ट द्वारा बनाया जा रहा है जिसके लिए बैठके भी हो रही है। रविवार को भी कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें सभी निर्णय लेने के बाद सदस्यों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। आगामी 15 से 23 अक्टूबर तक आयोजित नवरात्र में के दौरान 4 हजार से ज्यादा मनोकामना के दीप प्रज्वलित होंगे जिसके लिए सभी प्रेरको के पास रसीद बुक भेजी जा चुकी है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अनिल कैवर्त ने जानकारी दी कि इस बार नवरात्र पर्व में मनोकामना ज्योति की राशि 701 रुपये तेल व 1501 रुपये घृत तथा 1101 जंवारा की रखी गई है।

पर्व के दौरान दुर्गासप्तसती पाठ, ललिततासहस्त्रनाम पाठ सहित नवरात्र के सभी अनुष्ठान लाखासर के पण्डित अभिषेक तिवारी संम्पन्न कराएंगे। वही मंदिर परिसर में श्रीमद देवी भागवत की संगीतमय कथा दामाखेड़ा सिमगा की विदुषी श्रद्धा देवी प्रेम पांडेय सुनाएंगी। ट्रस्ट के सदस्य रामहरि कैवर्त ने बताया कि नवरात्र पर्व के लिए सभी ज्योतिकलश कक्षो की सफाई व रँग रोगन के काम प्रारम्भ हो गए है साथ ही जरूरी सामानों की खरीदी व निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...