मल्हार

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत… खेत रखवाली करते समय आया चपेट में,मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना,

उदय सिंह

मल्हार – मस्तुरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह निवासी ललित कुमार कुर्रे उम्र 26 वर्ष ने मल्हार चौकी पुलिस को सूचना दी की उसके पिता चिंताराम कुर्रे पिता राम सिंह कुर्रे उम्र 60 वर्ष घर के पास ही स्थित खेत में रबी फसल लगाए है जिसको मवेशी से बचाने रोज खेत की रखवाली करते थे।

जो खेत में ही मचान बनाकर बैठे रहते थे, आज भी सुबह 9 बजे के आसपास खेत में बने मचान में बैठ खेत की रखवाली कर रहा था तभी अचानक मौसम खराब हुई और तेज आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी जिसकी चपेट में आने से चिंताराम कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई।

वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची मल्हार पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...