बिलासपुर

चुनाव को प्रभावित करने प्रलोभन का खेल…संभावना के तौर पर पकड़े जा रहे पैसे, कपड़े और जेवर, एक दिन में ही 33 लाख नगद और लाखों के सामान बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है जहां अलग-अलग पार्टियों के बीच द्वंद छिड़ा हुआ है, ऐसे में चुनावी कपड़े और पैसे बाटने के संभावनाओं के बीच बिलासपुर पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने चुनाव के पूर्व होने वाले लेनदेन को लेकर अपने कान खड़े कर लिए है।

इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों से सोमवार को 33 लाख रुपए नगद जब्त किया है। तो वही करीब एक हजार साड़ी और अन्य कपड़े भी पुलिस को मिले है।

आपको बता दे कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत् वाहन चेकिंग किया जा रहा है।जिसमे तारबाहर पुलिस ने 9 लाख 50 हजार, सिविल लाइन पुलिस ने 16 लाख, और कोनी पुलिस ने 7 लाख 50 हजार रुपए अलग अलग लोगो से जब्त किया है।

वही शहर से लगे स्थानीय पुलिस ने करीब एक हजार नग कपड़ा भी पकड़ा है। जिसमे साडी , शर्ट पेंट , सफारी शामिल है। वही इससे संबंधित व्यक्तियों द्वारा विधान सभा चुनाव के मद्देनजर धारा 102 जाफौ के तहत जप्त करने की कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
टॉप टाइगर पटाखे ने फोड़ा पेट, लिवर-किडनी तक पहुंचा स्टील का टुकड़ा, सिम्स के डॉक्टरों ने 4 घंटे की स... बिलासपुर: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार थाना क्षेत्रों से उड़ाए वाहन जब्त, तीन लाख का माल बरामद बाइक से सड़क पर गिरकर महिला की मौत..पानी की बोतल संभालने में बिगड़ा संतुलन,सिर में आई गंभीर चोट, रतनपुर:- विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, जिस तरफ बैठे थे विधायक, उसी ओर का कांच चकनाचूर..पु... न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक के गले पर चला चाकू, घायल सिम्स रेफर, हमलावर फरार बिलासपुर: सिम्स के सामने बाइक की ठोकर से भड़का विवाद...युवकों में जमकर मारपीट, 2 घायल बिलासपुर: ओवरब्रिज पर मौत बनकर खड़ा था हाइवा, पीछे से घुसी पिकअप, 22 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, तीन... एनटीपीसी सीपत के 11.46 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया उद्घाटन और... एसीबी एक्शन: बैंक के 93.60 लाख रुपये गबन का छह साल पुराना मामला.. एसबीआई का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक झ... मस्तूरी से लौटते वक्त मौत ने घेरा, एनएच-49 पर पिकअप की टक्कर से फोटोग्राफर युवक की दर्दनाक मौत, साथी...