बिलासपुर

पति पत्नी के विवाद में बीच बचाव करने आई माँ पर चाकू से जानलेवा हमला….गंभीर माँ सिम्स में भर्ती,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रविदास चौक करबला के पास रहने वाली मीरा बाई अहिरवार पति कन्हैया अहिरवार 45 वर्ष पर उसके ही बड़े बेटे ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है, जिससे घायल महिला गंभीर है और उसका ईलाज सिम्स में किया जा रहा है, घटना आज 26 जनवरी की दोपहर 3:30 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता माँ मीराबाई दोपहर में घर मे सो रही थी तभी आवाज आने पर वह उठी तो देखी उसका बड़ा बेटा राजा अहिरवार अपनी पत्नी प्रियंका अहिरवार से विवाद कर मारपीट कर रहा था, जिसे बचाने माँ बीच में गई तभी आरोपी बेटे राजा ने तू बीच मे आने वाली कौन होती है बोलकर चाकू से अपनी माँ के छाती और पेट मे चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पीड़िता माँ लहूलुहान होकर वही गिर पड़ी, जिसे परिजन सिम्स लेकर पहुँचे जहाँ गंभीर हालत में उनका उपचार चल रहा है, इधर सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी मिली जिस पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी बेटे राजा अहिरवार के ख़िलाफ़ अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर,