मस्तूरी

टिकारी में दर्दनाक हादसा..दशगात्र का निमंत्रण देकर लौट रहे छोटे भाई को माजदा ने कुचला, मौके पर मौत, दो घंटे बाद समाप्त हुआ चक्काजाम,

उदय सिंह

मस्तूरी – जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम पंचायत टिकारी अंतर्गत जोरवाभाठा मोड़ में रहने वाले नाबालिग की गुरुवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। ईंट से लदी स्वराज माजदा की चपेट में आने से 17 वर्षीय विवेक बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जो लगभग दो घंटे तक जारी रहा। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टिकारी के जोरवाभाठा मोड़ निवासी विवेक बंजारे अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल CG10CA-7820 से टिकारी भाटापारा से वापस लौट रहा था। इसी दौरान ईंट से भरी स्वराज माजदा CG10AU-5767 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि विवेक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए चक्काजाम शुरू कर दिया। सूचना पर तहसीलदार शिल्पा भगत और मस्तूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की समझाइश के बाद तहसीलदार द्वारा मृतक परिवार को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं शर्मा फ्लाई एस ब्रिक्स के संचालक ने भी मानवीय संवेदना दिखाते हुए 50 हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई। इसके बाद करीब दो घंटे पश्चात चक्काजाम समाप्त हुआ।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही विवेक के बड़े भाई की दूसरे राज्य में कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। विवेक अपने दिवंगत भाई के दशगात्र कार्यक्रम का निमंत्रण देने गया था और लौटते समय यह हादसा हो गया। एक ही परिवार के दो जवान बेटों की अल्प समय में हुई मौत से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...