मस्तूरी

मस्तूरी:- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार..न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तुरी थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को पीड़िता ने थाना मस्तुरी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि ग्राम खोरसी निवासी खिलावन सोनी 33 वर्ष से उसका पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था, जिसके भरोसे वह उसके संपर्क में रही। पीड़िता के अनुसार, जब उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य रोजी-मजदूरी के लिए बाहर जाते थे, तब आरोपी उसके घर पहुंचकर शादी का आश्वासन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। बाद में आरोपी ने 1 मई 2026 को उसे शादी करने का झांसा देकर रायपुर स्थित अपनी बहन के किराये के मकान में भी ले जाकर अपने साथ रखा। पीड़िता की शिकायत पर थाना मस्तुरी में अपराध क्रमांक 343/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी खिलावन सोनी को उसके निवास स्थान ग्राम खोरसी में दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 5 जून को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार 6 जून 2026 को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी