बिलासपुर

तालाब में डूबने से छात्र की हुई मौत…स्कूल से छुट्टी के बाद दोस्तो के साथ गया था नहाने, परिवार में छाया मातम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाना इलाके में ज्ञानदय स्कूल मे पढ़ने वाले छात्र की तालाब मे डूबने से मौत हो गई है। वही घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार रहंगी का रहने वाले प्रकाश दास मानिकपुरी जो कि सिम्स मे वार्ड बॉय है, उनका 12 वर्षीय पुत्र चकरभाठा ज्ञानोदय स्कूल का छात्र है, जो स्कूल से छुट्टी होने बाद अपने दोस्तों के साथ तालाब मे नहाने गया हुआ था।

इस दौरान वह तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और पानी मे डूब गया, वही उसके साथ तालाब नहाने गए, अन्य बच्चों ने नाबालिग के तालाब मे डूबने की जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद तालाब मे डूबे बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला गया। लेकिन नाबालिग बच्चे द्वारा किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई दे रही थी, लोगों ने 112 को इस घटना की जानकारी दी, वही मौक़े पर पहुंची 112 की टीम उसे लेकर सिम्स अस्पताल पहुँची , जहाँ डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी