बिलासपुर

अलग अलग चोरी के मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार… चोरी के सामान भी हुए बरामद, सरकण्डा और तोरवा पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में लगातार हो रही चोरियों के बीच अलग अलग चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है जिसमें अलग अलग जगहों से लोगो की जेब काटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने बताया की प्रार्थी यश गौरहा से चांटीडीह सब्जी मंडी में अज्ञात चोर द्वारा उनकी पॉकिट मारने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसकी जांच की जा रही थी।

इसी बीच संदेह के आधार पर सरकंडा पुलिस ने चांटीडीह निवासी प्रकाश पटेल उर्फ सोनू उर्फ काली और इसके भाई दिपक पटेल उर्फ मोनू को पकड़ा। जिनके पास से अलग अलग मामलों के चोरी के दो मोबाईल फोन जप्त किया गया। वही आरोपियों के अपने जुर्म कबूल करने के बाद उन्हे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इसी तरह पुराना पावर हाउस स्थित बंद पड़े गगन पेट्रोल पंप से सीसीटीवी कैमरा पैनल बोर्ड स्टेबलाइजर टुल्लू पेट्रोल पंप चोरी होने की शिकायत प्रार्थी ने तोरवा थाने में दर्ज कराई थी।
जिसपर तोरवा पुलिस ने संदेह के आधार पर बरखदान देवरीखुर्द निवासी रोहन प्रधान उर्फ गोल्डी और भुनेश्वर पटेल उर्फ भन्ना को पकड़ा।

जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के सभी सामानों को जब्त कर लिया है। दोनो ही मामलो मे स्थानीय पुलिस आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...