बिलासपुर

नव मतदाताओं और वृद्ध मतदाताओं का किया गया  सम्मान… गनियारी के नारी शक्ति गारमेंट फैक्टरी में हुआ आयोजन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के सुनिश्चित करने करने में हर वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है। स्वीप के तहत प्रशासन द्वारा मतदाताओं को लोकतंत्र में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने कई आयोजन किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में कोटा ब्लॉक के गनियारी के नारी शक्ति गारमेंट फैक्टरी के परिसर में नवमतदाताओं और वृद्धजनों के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्व समूह की महिलाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ और स्वीप के नोडल अधिकारी आरपी चौहान ने शिरकत कर मतदाताओं का सम्मान शॉल और श्री फल भेंटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान अवश्य दें।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं मौजूद थी।

उल्लेखनीय है कि स्वीप के तहत जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें हर वर्ग अपनी भूमिका निभा रहा है,सभी को 7 मई मतदान के लिए प्रेरित करने अनेक आयोजन किये जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...