कोरबा

अवैध शराब रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दुर्गेश मरावी

कोरबा-: पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। थाना प्रभारी कुसमुंडा नवीन देवांगन के नेतृत्व में पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला क्षेत्र में गांजा व अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में 28 08.2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पट्टा लाइन सोनी मोहल्ला के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे में अवैध रूप से देसी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु रखा है सूचना पर पट्टा लाइन सोनी मोहल्ला के पास पहुंचकर नाकेबंदी किया गया जो एक व्यक्ति मिला जिसकी तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के बोरी में 41 पाव देसी प्लेन शराब रखा हुआ बरामद किया गया, उक्त व्यक्ति ने अपना नाम पांडव राम सोनी पिता अच्छेलाल सोनी उम्र 38 वर्ष पता पट्टा लाइन सोनी मोहल्ला पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा बताया, पांडव सोनी के कब्जे से 41 पाव देसी शराब लगभग कीमती 3280 रुपए मौके पर जप्त किया गया। आरोपी को घारा 34 (2) आब. अधि. के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार... बने थे 'सूचना एजेंट', शव पहुंचते ही सक... मस्तूरी: स्कूल से लौटी मासूम की घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसे... तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सात साल... बिरकोना में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार... 20 हजार नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त सोते रह गए मालिक....सेंध लगाकर 11 बकरा-बकरियां चुरा ले गए बदमाश, ग्रामीणों में दहशत बिलासपुर:- शासन का बड़ा प्रशासनिक फैसला... डॉ. अजय कौशिक को सौंपा गया डीईओ का अतिरिक्त प्रभार आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 22 जुलाई से आवेदन... 5 अगस्त अंतिम तिथि महामाया मंदिर चोरी का पर्दाफाश: एक साल पुराने केस सहित दो वारदातें सुलझीं, 1.75 लाख के आभूषण बरामद छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.. 36 ASP और 92 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय जेल बिलासपुर में फिर कैदी की मौत....एक माह में चौथी घटना से उठे सवाल, पीएम रिपोर्ट से होगा ... बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना से दबोचा गया एक और फरार आरोपी, दो की तलाश में कई राज्यों में पुलि...