छत्तीसगढ़बिलासपुर

शहर के सीमावर्ती इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

अब इनके बयान के आधार पर इनके अन्य फरार साथियों की तलाश मनेंद्रगढ़ ,जबलपुर अनूपपुर में की जा रही है

सत्याग्रह डेस्क

बिलासपुर में ट्रेन से आकर शहर के आउटर कॉलोनी के बंद मकानों को टारगेट करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश आखिरकार पुलिस ने कर दिया। लंबे समय से बिलासपुर में चोरी की वारदात हो रही थी । अधिकांश चोरी उन मकानों में होती थी जो सुने या बंद होते थे , लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी चोर पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे। इससे पुलिस को संदेह हो रहा था कि हो ना हो चोर किसी बाहर शहर से आकर घटना को अंजाम देने के बाद वापस ट्रेन से फरार हो जाते हैं, और पुलिस का यह संदेह सही साबित हुआ। बिलासपुर के 3 थानों के 8 प्रकरणों का खुलासा 1 गिरोह के पकड़ाने से हो गया। यह गिरोह इतना शातिर है कि इसने अन्य कई राज्यों में भी 24 से अधिक चोरी की घटनाओं का को अंजाम दिया है । पिछले काफी समय से बिलासपुर शहर के कॉलोनी, रेलवे लाइन के सुने बंद मकानों में हो रही चोरी से पुलिस की परेशानी बढ़ गई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार बाहर से आने वाले संदिग्धों, खासकर रेलवे स्टेशन और उसके आसपास की कॉलोनी में निगरानी रखकर ऐसे लोगों से पूछताछ कर रही थी।

इसी दौरान निगरानी कर रहे पुलिस दल को मध्य प्रदेश से आए दो संदिग्ध मिले , जिनके पास लोहे का रॉड था । संदेह के आधार पर उनसे पूछताछ की गई तो कोतमा अनूपपुर के भोले साहू और मनेंद्रगढ़ के लक्की शर्मा ने स्वीकार किया कि उनके पास मौजूद लोहे के रॉड से वे दरवाजे का ताला और अलमारी के लॉकर तोड़ा करते थे। दोनों संदिग्धों को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई उन्होंने एक-एक कर कई मामलों को उगलना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जनवरी 2019 में अनूपपुर के जेल से छूटने के बाद ट्रेन से बिलासपुर उसलापुर आकर लगातार कॉलोनियों में लोग दिन के समय रेकी करते थे और फिर रात में सूने मकानों में चोरी किया करते थे ।इन दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वही इनसे जेवरात खरीदने वाले जबलपुर के सुनार महेंद्र सोनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोनू साहू और लकी शर्मा के पास से 10 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी के आभूषण, मोबाइल , एक एक्टिवा सहित छह लाख रुपए का मशरुका बरामद किया है। वहीं अब इनके बयान के आधार पर इनके अन्य फरार साथियों की तलाश मनेंद्रगढ़ ,जबलपुर अनूपपुर में की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...