मल्हार

विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता….निरंतर जारी रहेगी सदस्यता

उदय सिंह

मस्तूरी – ग्राम पंचायत विद्याडीह (टाँगर) में भारतीय जनता पार्टी एवं डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी उपनेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री, विधायक विधानसभा क्षेत्र मस्तुरी की नीति रीति, कुशल नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुये ग्राम पंचायत विधाडीह (टाँगर) उपसरपंच सविता भार्गव सहित 57 ग्रामीणों ( ग्राम विद्याडीह से 45, ग्राम केंवटाडीह से 12 ) व्यक्तियों को श्री बांधी के द्वारा माला पहनाकर, तिलक लगाकर विधिवत भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराया गया।

डॉ बांधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम विधाडीह (टाँगर) की प्रत्येक व्यक्ति के सुख दुख में हमेशा साथ रहूंगा एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील उपस्थित जन समुदाय से किये, डॉ. बांधी के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम विद्याडीह (टाँगर) एवं ग्राम भुरकुंडा में 2-2 नग सिलाई मशीन का भी वितरण किया गया

एवं जरूरत मंद व्यक्तियों को राशनकार्ड का भी वितरण किया गया, ग्राम के वरिष्ठ बुजुर्गों को श्रीफल, फूल माला से स्वागत किया गया, डॉ. बांधी के स्वागत के लिये कार्यकर्ता गण ग्राम भरारी से बड़ी संख्या में मोटर साइकिल रैली के साथ आगे-आगे चल रहे थे । उक्त कार्यक्रम में विजय अंचल मंडल अध्यक्ष मस्तुरी, द्वारिका टण्डन विधायक प्रतिनिधि, अरविंद साहू भाजयुमो अध्यक्ष, अशोक दिनकर, जनपद सदस्य,रामप्रसाद भार्गव, शांति सांडिल्य अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा,

मनसुख साहू, भरारी सरपंच प्रतिनिधि हृदय पैकरा, कमल कैवर्त, इवगेश पटेल, हरगोविंद माहेश्वरी, नंदकुमार पटेल, दयाराम, मुकेश, राजू पांडे, प्रकाश ठाकुर, सूर्या प्रकाश, मानिकपुरी, उमेंद यादव, साधराम टंडन, मदन भार्गव, चित राम, रामफल, साधराम दिनकर, राम सिंह, जगदीश भार्गव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मिस्टर इंडिया, महादेव, चंद्रप्रकाश, अजय, कमलेश , संतोष, समय, त्रिलोक, भैया लाल, अश्वनी, दिनेश यादव, लखन, संजय जोशी, एवं उनका टीम के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाया गया।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी... स्कूल से घर लौटते 3 भाई-बहन हुए हादसे का शिकार.. एनीकट पार करते बहे, एक की मौत, दो अब भी लापता बालिकाओं की शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प से आगे बढ़ रहा समाज : अमर अग्रवाल शराब दुकान में गार्ड पर पिस्टल फायरिंग का खुलासा... बिहार से आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर:- जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल...तत्कालीन पटवारी नवीन त्रिपाठी... रतनपुर:- इंसानियत हुई शर्मसार, पुल के नीचे मिला नवजात! मासूम को बेसहारा छोड़ने वाले बेरहम की तलाश मे... जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत...सीएमडी कॉलेज का छात्र था युवक राजीव गांधी जयंती पर सेवा की मिसाल: चुचुहियापारा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का हुआ... ताश की बाजी पर पुलिस का ‘प्रहार’, बैंक के पीछे जुआ खेलते 7 गिरफ्तार; 12 हजार से ज्यादा नकदी जब्त, मस्तूरी :- आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की अंतिम सूची जारी, ओखर सहित पांच केंद्रों के अभ्यर्थी 2 सितंबर त...