गौरेला

चरित्रशंका पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, मौके पर पहुँच पुलिस ने पति को लिया हिरासत में…

रमेश राजपूत

पेंड्रा – जिससे सात फेरों के साथ जीने मरने की कसमे खाई थी। उसी ने ही चरित्र शंका को लेकर अपनी संगनी को मौत के घाट उतार दिया। यह पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहाँ नेवरी नवापारा गांव के रहने वाले सीताराम राठौर अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। शादी के बाद से ही दोनों की शादीशुदा जिंदगी अलग ही रही पर चल रही थी। जिसकी मंजिल आखिरकार मौत पर आकर रुक गई। अपनी पत्नी का किसी और व्यक्ति से संबंध होने की बात को लेकर पहले से ही सीताराम राठौर के जेहन में बदलने की आग सुलग रही थी।

जो गुरुवार को ज्वालामुखी के रूप में टूट पड़ी और जिससे एक हँसता खेलता परिवार तबाह हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अवैध संबंध को लेकर विवाद हो गाया। जिससे आवेश में आकर पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गौरेला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ... बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों...