जांजगीर चाँपा

गुम हो चुके 110 मोबाइल मिले प्रार्थियों को वापस चेहरों पर आई मुस्कान….हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत की गई सर्चिग,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – हमर पुलिस हमर संग अभियान तहत जांजगीर पुलिस ने लोगो की खोई हुई उम्मीद को वापस लौटाया है। जहा 110 नग गुम मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर उनके असली स्वामी तक पहुंचाया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल की खोज करने कि प्रक्रिया को जांजगीर पुलिस ने सायबर सेल के मदद से अभियान के रूप में चला गया। जहां पुलिस ने तकनीकी साक्ष के आधार पर पुलिस ने अलग अलग जिला क्षेत्रो से 110 नग गुम मोबाइल बरामद किया है।

जिसकी अनुमानित कीमत बारह लाख रुपए बताई जा रही है। उक्त सभी मोबाइलों को पुलिस ने उनके वास्तविक ऑनर के पर पहुंचाया है। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान बहुत मुश्किलें पुलिस के सामने आई पर निरंतर सायबर टीम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया जाता था।

उसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया है। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को चोरी या गुम मोबाईल चलाये के बारे में बताये जाने पर स्वयं से भी कुरियर कराया गया है। चोरी के मोबाईल जिन मामलों में बरामद हुए है उन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं है।

उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिल कुर्रे, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, ASI विवेक कुमार सिंह, प्रधान आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. सिदार सिंह पैकरा, रोहित कहरा, आनंद सिंह, विशाल कौशिक, महिला आर. दिव्या सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...