कोटा

रायपुर से हरिद्वार जाने निकला अधेड़ हुआ दुर्घटना का शिकार, चलती ट्रेन से गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल

प्रेम सोमवंशी

कोटा – बिलासपुर कटनी रेल खंड के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशन खोंगसरा के आगे खंबा नंबर 786/17 के पास एक 65 वर्षीय अधेड़ गिरकर घायल अवस्था में रहने की सूचना रेलवे पेट्रोलिंग कर रहे के चिन्ना राव के द्वारा खोंगसरा स्टेशन में दिया गया एवं रेल पथ कार्यालय में दिया गया

सूचना मिलते ही रेलपथ उप अभियंता योगेश मिश्रा के द्वारा इसकी सूचना आर पी एफ पेंड्रारोड एवं 112 को दिया गया सूचना मिलते ही 112 एवं आर पी एफ की टीम मौके पर पहुंची एवं रेलवे ट्रेक के पास घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को खोंगसरा लाया गया एवं 108 को सूचना दिया गया

लेकिन 108 सूचना के बाद खोंगसरा पहुंची एवं घायल व्यक्ति को लेकर रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चली गई वही घायल व्यक्ति के द्वारा बताया गया की वह सुरेश यादव पिता राम सरन भगत निवासी सीरिया पीपला जिला मोतिहार बिहार का रहने वाला है और रायपुर से हरिद्वार जाने ट्रेन पर चढ़ा था।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा: शिवतराई जंगल में खौफनाक वारदात! बाइक से बांधकर युवक को जलाने की आशंका... अधजली लाश मिलने से सन... बिलासपुर: प्रेम विवाह की रंजिश में खूनी हमला...बहन के पति पर भाई ने बरसाए चाकू, मां-बेटी भी हुए घायल... 21 क्विंटल की बाध्यता से राहत, अब रकबे के हिसाब से मिलेगा प्रोत्साहन...भाजपा ने सरकार के फैसले को बत... सीपत:- गुड़ी गौठान बना मवेशियों का कब्रिस्तान! 100 से अधिक मौतों का दावा, गौठान में जिंदगी नहीं, मौत... 10 हजार मानदेय में बढ़ा काम का बोझ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, 11... बिलासपुर: छेड़छाड़ की शिकायत पर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता जगत ने एसपी को सौंपा आवेदन...पुरानी रंजि... उधारी के विवाद ने ली युवक की जान, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, शराब के नशे में विवाद...पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार स्नैपचैट की दोस्ती बनी लूट का जाल.. युवती ने मिलने बुलाया और चाकू की नोक पर युवक से 60 हजार और सोने ... जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की...