बिलासपुर

हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़…1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल की क्राइम ब्रांच रायपुर एवं नागपुर की टीम ने राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI), नागपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से विदेशी सोने की तस्करी का मामला पकड़ा है। संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को करीब 1.242 किलोग्राम विदेशी सोने के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 1.96 करोड़ रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में दो व्यक्ति विदेशी सोना लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच नागपुर ने रायपुर टीम को इसकी जानकारी दी और डीआरआई नागपुर के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई। इसके बाद संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन में सघन जांच और निगरानी शुरू की। भंडारा और नागपुर के बीच B-12 कोच में दो संदिग्ध यात्रियों की पहचान कर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 1.242 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद हुआ।इसमें 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल थी। कार्रवाई के बाद दोनों व्यक्तियों को बरामद सोने सहित डीआरआई नागपुर के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों के खिलाफ Customs Act, 1962 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में विदेशी सोने के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को लेकर डीआरआई नागपुर, महाराष्ट्र द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों और रेल परिसरों के माध्यम से अवैध एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए लगातार जांच और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की सतर्कता तथा डीआरआई के साथ प्रभावी समन्वय की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...