बिलासपुर

शादी का झांसा देकर आरोपी ने नाबालिग के साथ किया दैहिक शोषण…पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के लापता होने की शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी, जिस पर सकरी पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध दर्ज कर तलाश में जुट गई, सकरी पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका की पतासाजी की जा रही थी कि अपहृत बालिका को उनके पिता द्वारा थाना लेकर आने पर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया एवं पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया, जिसने अपने कथन में आरोपी विकास कश्यप उर्फ राजा कश्यप द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसे बहलाफुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना बताई है। प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट भादवि जोड़ा गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि गणेश राम महिलांगे, आरक्षक कलेश्वर यादव, पंकज यादव, विनोद दास मानिकपुरी, भूपेन्द्र यादव, मालिक राम साहू, महिला आरक्षक आरती मिश्रा एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट,