तखतपुर

गुंडागर्दी के सारी हदें हो रही पार… खुलेआम सड़को पर अपराधियों के हौसले बुलन्द, फिर एक वीडियो हुआ वायरल दो युवक पीट रहे एक युवक को

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – किराना समान छोडने जा रहे दूपहिया वाहन चालक को आरोपीयों ने ओव्हर टेक करते हुए रोककर मारपीट कर दिया जिससे वाहन चालक घायल हो गया। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय बघेल पिता विद्या बघेल जो नया बस स्टैण्ड में संचालित कृष्णा ट्रेडिंग किराना दुकान में काम करता है वह समान छोडने के लिए पुराना बस स्टैण्ड की तरफ आ रहा था और जब पुराना बस स्टैण्ड के पास पहुंचा था तभी बिना नम्बर के ब्लैक कलर एक्टीवा में सवार बरेला निवासी दो युवक आदित्य ठाकुर और रवि निर्मलकर ने ओव्हर टेक करते हुए अजय के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दिया जिसमें अजय घायल हो गया और इसकी जानकारी उसने संचालक प्रमोद सिंघानिया को दी इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई। जहां पर पुलिस ने डाक्टरी मुलायजा कराकर आरोपीयों के विरूद्ध मामले को विवेचना में ले लिया। पूरी घटना वासुदेव स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है इधर व्यापारी संघ ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...