बिलासपुर

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फिर लूटपाट की घटना…बेखौफ अपराधियों का एक और कारनामा

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे जिले में एकबार फिर लूटपाट की घटना घटने लगी है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस के सारे दावे खोखले साबित हो रहे है। एक ऐसा ही मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है। जहाँ एक राहगीर के साथ लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिकायत भारतीय नगर चौक निवासी गंगाधर चन्द्रा ने दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह 25 और 26 की दरमियानी रात अपने मोटर सायकल CG 11AS 0480 से मंगला चौक से महोदव अस्पताल जा रहा था। जहाँ रात्रि 2.30 बजे करीबन भारतीय नगर चौक के पास पहुंचा था। जहाँ रूककर वो अपने मोबाइल से बात कर रहा था। तभी अचानक वहा 3 लड़के पहुंच गए। जिन्होंने उनका मोबाइल लूट कर वहां से फरार हो गए। इधर मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में पांच साल से फरार पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पु... पेट्रोल डालकर पिता को जिंदा जलाने वाले बेटे की दरिंदगी, इलाज के दौरान 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कोटा में आखिर कब थमेगा लूट का आतंक? 24 घंटे में दूसरी लूट से हड़कंप! चार बदमाशों ने युवक को घेरकर पी... युवक से मारपीट कर पल्सर की लूट...तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने बरामद की बाइक कलयुगी बेटे की हैवानियत: सीपत के ग्राम सेलर में दिल दहला देने वाली वारदात, 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल... मस्तूरी:- प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में सेंध! गरीब हितग्राहियों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर, ... 15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल