बिलासपुर

हॉस्टल के बाहर युवक से मारपीट कर चाकूबाजी की वारदात…2 नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना कोनी अंतर्गत बड़ी कोनी क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त चाकू, डंडा, हॉकी स्टिक और बेल्ट भी जब्त किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई की रात करीब 9:10 बजे पटेल हॉस्टल कोनी में रह रहे बी.कॉम एलएलबी के छात्र हर्ष यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उसके मित्र सुरेश साहू, जो रिवर व्यू कॉलोनी में रहता है और खुद का गैरेज चलाता है, जब हॉस्टल से बाहर निकला, तो कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। पहले गाली-गलौज हुई,

फिर डंडा, हॉकी स्टिक और बेल्ट से मारपीट की गई। इसके बाद एक आरोपी ने चाकू से सुरेश के दाहिने पसली और पीठ पर हमला किया। घायल सुरेश को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर गंभीर धाराओं सहित 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की। थाना प्रभारी राहुल तिवारी के नेतृत्व में दो नाबालिग सहित आरोपी अनुराग यादव 19 वर्ष और संजय बघेल 20 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल... मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म... नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र... बिलासपुर:- सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी! बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत,दूसरा गंभी...