कोरबा

विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर पति झूला फाँसी पर…घटना से क्षेत्र में मची सनसनी

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की फिर खुद फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। घटना बीती शाम की बताई जा रही है, मिली जानकारी के अनुसार सुखमति और पवन बिंझवार दोनों पति-पत्नी उरगा थाना क्षेत्र के ढनढनी गांव में रहते थे। सोमवार को सुखमति अपने पति के साथ अपने मायके गई हुई थी। देर शाम दोनों घर वापस लौटे थे। इस बीच दोनों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में पति ने हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिया। पत्नी लहूलुहान हो गई। इधर घटना के बाद पति ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने जब दोनों को इस हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति और पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स गेट के सामने खाकी से भिड़ा ऑटो चालक… टीआई के साथ की हाथापाई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल कोटा: शिवतराई जंगल में खौफनाक वारदात! बाइक से बांधकर युवक को जलाने की आशंका... अधजली लाश मिलने से सन... बिलासपुर: प्रेम विवाह की रंजिश में खूनी हमला...बहन के पति पर भाई ने बरसाए चाकू, मां-बेटी भी हुए घायल... 21 क्विंटल की बाध्यता से राहत, अब रकबे के हिसाब से मिलेगा प्रोत्साहन...भाजपा ने सरकार के फैसले को बत... सीपत:- गुड़ी गौठान बना मवेशियों का कब्रिस्तान! 100 से अधिक मौतों का दावा, गौठान में जिंदगी नहीं, मौत... 10 हजार मानदेय में बढ़ा काम का बोझ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, 11... बिलासपुर: छेड़छाड़ की शिकायत पर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता जगत ने एसपी को सौंपा आवेदन...पुरानी रंजि... उधारी के विवाद ने ली युवक की जान, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, शराब के नशे में विवाद...पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार स्नैपचैट की दोस्ती बनी लूट का जाल.. युवती ने मिलने बुलाया और चाकू की नोक पर युवक से 60 हजार और सोने ...