क्राइमरतनपुर

सड़क किनारे दोस्तों के साथ कर रहा था गपशप कि तभी सामने से चली आई मौत

डेस्क

रतनपुर क्षेत्र के झगड़ा खार गांव में सड़क किनारे खड़े होकर एक युवक अपने दोस्तों के साथ गपशप मार रहा था कि तभी लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला ले जाया गया। बाद में उसे सिम्स रिफर कर दिया गया लेकिन सिम्स पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया ।

ग्राम झगड़ा खार निवासी हीरालाल चौधरी रात में सड़क किनारे अपने बाइक के साथ खड़ा हुआ था। उसके साथ उसके कुछ दोस्त भी थे। इसी दौरान सामने से मनहरण कौशिक तेज और लापरवाही पूर्वक बाइक चलाता हुआ आया और सड़क किनारे खड़े हीरालाल चौधरी को अपनी लपेट में ले लिया। अचानक हुए इस हादसे में हीरा लाल चौधरी को गंभीर चोटे आई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई तो सभी उसे लेकर गौरेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया।

घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से बिलासपुर लाया जा रहा था कि तभी रास्ते में ही हीरालाल चौधरी ने दम तोड़ दिया। 25 वर्षीय हीरालाल चौधरी की सड़क हादसे में मौत के बाद डॉक्टर मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना को अंजाम देने वाले मनहरण कौशिक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज...