बिलासपुर

पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष… युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के महिमा नगर में पानी भरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोस में रहने वाले युवक ने गुस्से में आकर 32 वर्षीय शहजाद अली पिता बशारत अली पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार महिमा नगर निवासी शहजाद अली ऑटो चलाने का काम करता है और अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता है, बीती रात जब वह घर लौटा तो देखा मोटरपंप चालू है वह पानी भरने लगा, तभी पड़ोसी कुनाल मानिकपुरी पंप कैसे चालू हो गया करके विवाद करने लगा, रात में विवाद के बाद सब शांत हो गया, जिसमें शुक्रवार की सुबह 8 बजे फिर से कुनाल द्वारा विवाद करते हुए घर मे घुसकर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और शहजाद पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

हमले में शहजाद के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वही बीच बचाव कर रही उसकी पत्नी से भी मारपीट की गई है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिनके द्वारा मौके पर पहुँचकर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में सिरगिट्टी पुलिस जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल...