धर्म -कला-संस्कृतिबिलासपुर

बिलासपुर रॉयल रोटरी क्लब द्वारा फरहदा स्कूल में छाता वितरण

डेस्क

रोटरी क्लब ऑफ़ रॉयल , बिलासपुर के सदस्यों द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फरहदा में लगभग 150 बच्चों को छाता वितरित किया गया. अक्सर यह देखा गया की बारिश की वजह से सुदूर ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी या तो भीगते हुए विद्यालय जाते हैं अथवा उस दिन विद्यालय जाते ही नहीं है. अक्सर उनके आर्थिक हालात इस तरह के नहीं होते की वह छाते जैसी कम काम आने वाली किन्तु अत्यंत आवश्यक वस्तु पर व्यय नहीं करना चाहते.

इसी बात को ध्यान में रखकर रोटरी के नए बने क्लब बिलासपुर रॉयल के सदस्यों द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फरहदा के ज़रूरतमंद 150 विद्यार्थियों को आज छातों का वितरण किया गया. साथ ही क्लब के वरिष्ठ सदस्य व् पूर्व अध्यक्ष रोटरियन आशीष सुराना ने विद्यार्थियों को हस्त प्रक्षालन की सही विधि व उसकी आवश्यकता की जानकारी प्रदान की.

इस नवीन जानकारी से तथा छाते प्राप्त कर विद्यार्थियों में खासा उत्साह था और उन्होंने बारिश में भी विद्यालय आने का संकल्प लिया. इस अवसर पर प्रधान पाठक मुकेश दाभाडे के नेतृत्त्व में शाला के शिक्षकों ने क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया और वितरण कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. इस वितरण कार्य में उनका सहयोग सराहनीय रहा. इस अवसर पर ग्राम फरहदा के सरपंच लक्ष्मी सूर्यवंशी, रोटरी क्लब ऑफ़ रॉयल बिलासपुर के रो. अमित पाल सिंह टुटेजा, रो. प्रदीप पुरी, रो. प्रतीक शर्मा, रो. राहुल होरा, रो. मनीष गुप्ता, मास्टर प्रणित सुराना और रो. सतविंदर सिंह अरोरा उपस्थित थे.

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी