रायगढ़

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार… तीसरा आरोपी फरार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जूटमिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की मारपीट के बाद मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सतीगुड़ी चौक निवासी शिवा सेठ्ठी 35 वर्ष 8 सितंबर की दरम्यानी रात ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान मोहल्ले के राजू महंत उर्फ संजय महंत और कृष्णा साव उर्फ चुड़ामणि साव, तथा धन्नू निषाद ने उसे वहां आने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि तीनों ने एक राय होकर शिवा के साथ हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से मारपीट की। उसे जमीन पर पटक-पटककर पीटने से गंभीर चोटें आईं।मारपीट के बाद शिवा किसी तरह वहां से निकलकर अपने दोस्त के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। प्राथमिक उपचार के बाद वह घर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया। घटनास्थल जूटमिल थाना क्षेत्र का होने के कारण मर्ग डायरी जूटमिल पुलिस को भेजी गई। जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों और बीच-बचाव करने वाले गवाहों के बयान लिए गए, जिसमें तीनों आरोपियों द्वारा शिवा से मारपीट की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में हेड इंजरी के कारण हेमरेजिक शॉक को मृत्यु का कारण बताया गया। मर्ग जांच में मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण मौत होना पाए जाने पर 12 सितंबर को जूटमिल थाने में अपराध क्रमांक 540/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में हत्या का मामला दर्ज किया गया। जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजू महंत 35 वर्ष और कृष्णा साव 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों पूर्व कार्रवाई के चलते जिला जेल रायगढ़ में निरुद्ध थे और रिहा होने वाले थे। पुलिस ने जेल के बाहर से दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने धन्नू निषाद के साथ मिलकर शिवा से मारपीट करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। फरार धन्नू निषाद की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार