मल्हार

मल्हार :- पुरानी रंजिश में चाकू से जानलेवा हमला करने वाला फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार…2 आरोपी पहले ही जा चुके है जेल

उदय सिंह

मल्हार – 3 महीने पहले चाकूबाजी की घटना को अंजाम देकर फरार 1 मुख्य आरोपी को आखिरकार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार17/06/2024 को प्रार्थी रवि कैवर्त पिता उमेद राम कैवर्त उम्र 23 वर्ष निवासी मल्हार को पुरानी बात को लेकर थाना में रिपोर्ट किए हो कहकर आरोपी सोमू कैवर्त उमेश उर्फ बुंदरु कैवर्त और प्रशांत कैवर्त निवासी मल्हार द्वारा प्रार्थी को उसके पान ठेला में जाकर जान से मारने की नीयत से चाकू से जानलेवा हमला किया गया था ।

जिससे प्रार्थी को दाहिने बाजू ,गले और सीने में गंभीर चोट आई थी। मामले में रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 आरोपी उमेश उर्फ बुंदरु ,प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया था, वही घटना का मुख्य आरोपी सोमू कैवर्त फरार हो कर गिरफ्तारी से बच रहा था। जिसे मल्हार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भावेश शेन्डे व उनकी टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट,