मल्हार

अयोध्या में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा उत्सव को लेकर भक्तों को दिया जा रहा आमंत्रण…. अक्षत कलश यात्रा का मल्हार में हुआ भव्य स्वागत

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – रविवार को नगर के लोगो ने अक्षत कलश का भव्य स्वागत किया, बस स्टैंड से मां डिडनेश्वरी मंदिर तक रास्ते मे जगह जगह महिलाओ ने आरती उतारी वही कलश के साथ सैकड़ो महिलाओ ने अक्षत कलश के स्वागत में कलश धरना कर शोभायात्रा के साथ मंदिर पहुचे

जहां रामभक्तों ने अक्षत कलश की पूजा कर मंदिर के गर्भगृह में कुछ दिनों के लिए कलश को स्थापित किया।

जिसके बाद 31 दिसम्बर को कलश के अक्षत को मल्हार के अलावा अन्य गावो में वितरित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए देश वासियों को भी निमंत्रित किया जा रहा है जिसके लिए लोगो को न्योता देने अक्षत कलश देश के गाँव – गाँव शहर – शहर पहुच रहा है,

इसी कड़ी में 24 दिसम्बर रविवार को कलशयात्रा मल्हार पहुची जिसकी अगुवाई करने नगरवासी मस्तूरी के गायत्री मंदिर पहुचकर अक्षत कलश को विधि पूर्वक पूजन के बाद मल्हार के लिए रवाना हुए।

अक्षत कलश के नगर के प्रवेशद्वार पहुँचने पर आतिशी स्वागत किया गया साथ ही झांझ मंजीरों के साथ कर्मा दल ने भक्तिमय गीत गाकर पूरे माहौल को राममय बना दिया इस दौरान सैकड़ो युवाओं ने जय श्रीराम, हर हर महादेव का जयकार लगाते हुए पूरे शोभायात्रा की अगुवाई की।

स्कूल चौक, देवांगन मोहल्ला, मेला चौक, बाजार चौक, ठाकुरदेव चौक सहित विभिन्न स्थानों में शोभायात्रा का स्वागत हुआ।

कलश शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर कामता वर्मा, भुवनेश्वर निर्मलकर, सुशील चौबे, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र शर्मा, कमल अवस्थी, हेमंत तिवारी, प्रेमप्रकाश तिवारी, बहोरन कैवर्त, राजकुमार वर्मा, मिथुन यादव, रोहित भैना,

अशोक शर्मा, संजय पांडे, अजित सिंह, सनत पांडेय, नरेश पांडेय, दिनेश वर्मा, प्रफुल देवांगन, बलराम सिंह,सूरज सिंह,

सुरेश सिंह, लोकनाथ सिंह, दुर्गा सिंह, निखिल शर्मा, कन्हैया देवांगन, रणजीत सिंह, दीपेश तिवारी, नर्मदा भैना,

नंद साहू, सुरेश कैवर्त, रामचरण कैवर्त, आशु कैवर्त, समारू सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व...