छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से 24 घंटे के भीतर चोरी का हुआ खुलासा, चोरों ने भी माना अपराध

दोनों चोरों के पास से पुलिस को हालांकि 6000 रुपए ही बरामद हो पाए लेकिन 24 घंटे में मामले को सुलझा कर पुलिस ने अपनी छवि के विपरीत काम किया

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

बिलासपुर में लगातार हो रही चोरियों के मामले में दुखद पहलू यह है कि अधिकांश मामलों के खुलासे तक नहीं हो पा रहे। चोरों का पकड़ा जाना तो दूर की बात है, लेकिन सोमवार को इससे उलट कोतवाली पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा कर चोरों को सलाखों के पीछे भेज दिया। कतिया पारा में रहने वाली मंजू राय के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात और नगद रकम चुराई थी । इसकी शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद संदिग्ध बबन यादव और सागर भोई को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पहले तो दोनों खुद को मासूम बताते रहे लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी टूट गए और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। दोनों चोरों के पास से पुलिस को हालांकि 6000 रुपए ही बरामद हो पाए लेकिन 24 घंटे में मामले को सुलझा कर पुलिस ने अपनी छवि के विपरीत काम किया।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में युवक पर हमला.. सिर पर पत्थर मारकर किया घायल नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म... फिर जहर पिलाकर की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार न्यायधानी में नशे का सामान:-प्रतिबंधित एमडीएमए के साथ ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का म... VIDEO पचपेड़ी:- बाइक टक्कर के बाद आरोपियों ने मचाया था तांडव… लाठी, ईंट और पेचकस से खूनी हमला करने व... “भाई छोड़ने क्यों नहीं आया?”… ताने से शुरू हुआ विवाद, मायके से लौटी पत्नी का पति ने कैंची से काटा गल... 7.87 लाख की ठगी का मामला... फर्जी बिल और ई-वे बिल भेजकर कारोबारी को लगाया चूना, VIDEO:- कोतवाली थाना से चंद कदम दूर गोलबाजार के कपड़ा दुकान में चोरी… शेड काटकर घुसा चोर, पुलिस के ल... मस्तूरी:-जमीन बंटवारे ने भाइयों को बनाया दुश्मन...हक की लड़ाई में सभी हुए लहूलुहान, कुल्हाड़ी, रॉड, फ... न्यायधानी में बेखौफ गांजे की सप्लाई...ई रिक्शा में लोड 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, मटिय... फार्म हाउस के बाद अब सिल्वर रिसॉर्ट में सजी थी जुए की महफिल...कोटा पुलिस की रेड में 5 जुआरी धराए,