रायपुर

जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने फिर पकड़े गाँजा तस्कर, 2 आरोपियों से 48 किलोग्राम गाँजा जब्त…उड़ीसा से महाराष्ट्र कर रहे थे तस्करी

रमेश राजपूत

रायपुर – जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने एक बार फिर ट्रेन के माध्यम गाँजा तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को पकड़ा है, जो उड़ीसा से पंजाब गाँजे की तस्करी कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी एंटी क्राइम टीम को सूचना मिली कि पूरी – लोकमान्य तिलक ट्रेन के एसी 3 में कोच बी 6 के बर्थ नम्बर 1 और 7 में 2 व्यक्ति सफर कर गाँजे की तस्करी कर रहे है। क्राइम टीम ने रायपुर स्टेशन के बिलासपुर छोर के प्लेटफार्म नंबर 2 में फुट ओवरब्रिज के नीचे, बैठे उन्ही दोनों संदिग्धों को पकड़ा जिनमें राकी कुमार पिता राजेश कुमार उम्र 33वर्ष पता टैगोर नगर गार्डन के पास दिल्ली और विशाल पिता छैया उम्र 27वर्ष पता जागरा कॉलोनी चंडीगढ़ पंजाब के पास से 3 ट्राली व एक पिट्ठू बैग जिसके अंदर मादक पदार्थ (गांजा ) 48 किलो कुल कीमत 480000/-₹ अवैध रूप से परिवहन करते ढेकानाल ओड़िशा से भुसावल ले जा रहे थे, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिन्हें जीआरपी थाना रायपुर के अपराध क्रमांक 107/23 20बी NDPS ACT, के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया.इस कार्यवाही में थाना प्रभारी एस.एल.राजपूत स.उ.नि.राजेंद्र पटेल जी.आर.पी एंटी क्राइम टीम के आर. लक्ष्मण गाइन ,मन्नु प्रजापति,संतोष राठौर,राजा दूबे,सौरभ नागवंशी का विशेष योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...