कबीरधाम

VIDEO:-कबीरधाम में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज खुलासा, बहु की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश…पहले गला दबाकर फिर कीटनाशक पिलाकर उतारा मौत के घाट,

रमेश राजपूत

कबीरधाम – जिला कबीरधाम के थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र में घटित एक जघन्य हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना लोहारा पुलिस की त्वरित, सूझबूझपूर्ण और पेशेवर कार्रवाई के चलते गला दबाकर एवं कीटनाशक दवा पिलाकर की गई हत्या का खुलासा हुआ, वहीं आरोपी द्वारा शव को सेप्टिक टैंक में छिपाकर सबूत मिटाने की साजिश भी बेनकाब हो गई। मामले की शुरुआत तब हुई जब 12 नवंबर 2025 को भोजराम पटेल पिता जहल राम पटेल (23 वर्ष), निवासी बांधाटोला थाना सहसपुर लोहारा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह कामनी निषाद (20 वर्ष), निवासी चैतुखपरी थाना मोहारा जिला राजनांदगांव को हैदराबाद से प्रेम प्रसंग के चलते शादी के उद्देश्य से अपने गांव लाया था। 7 नवंबर 2025 को कामनी बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा में गुम इंसान क्रमांक 38/25 दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस ने जब प्रार्थी के परिजनों से पूछताछ की तो उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने प्रार्थी के पिता जहल पटेल से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने सनसनीखेज खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि उसका बेटा कामनी निषाद से प्रेम करता था, लेकिन लड़की अन्य जाति की होने के कारण वह इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था।

इसी द्वेष और सामाजिक पूर्वाग्रह के चलते उसने कामनी की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में कीटनाशक दवा पिलाकर उसकी मौत सुनिश्चित की। हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने ही घर के सेप्टिक टैंक में छिपाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक मनीष मिश्रा ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी से मेमोरेंडम कथन लिया, जिसके बाद थाना स्टाफ, स्वतंत्र गवाहों एवं एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सेप्टिक टैंक को तुड़वाया गया। वहां से गुमशुदा कामनी निषाद का शव बरामद किया गया, जिसे विधिवत मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कीटनाशक 505 का डिब्बा भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी जहल पटेल पिता गंधक पटेल (50 वर्ष), निवासी बांधाटोला के विरुद्ध थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 103(1), 238(ख) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक बलदाऊ भट्ट, एफएसएल टीम एवं थाना सहसपुर लोहारा पुलिस टीम की तत्परता, तकनीकी दक्षता और पेशेवर प्रतिबद्धता की सराहना की जा रही है। यह कार्रवाई न केवल एक अंधे हत्याकांड के खुलासे का उदाहरण है, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कड़ा संदेश भी देती है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...