क्राइम

एचडीएफसी बैंक कर्मियों ने ही उड़ा दिए ग्राहक के 5 लाख रुपए

उदय सिंह

आम उपभोक्ता को यह लगता है कि बैंक में फिक्स डिपोजिट में उनकी रकम पूरी तरह सुरक्षित होती है ,लेकिन बैंक कर्मचारियों की वजह से यह धारणा बदलने लगी है । पहले भी एक बार एचडीएफसी बैंक कर्मियों द्वारा ग्राहक के फिक्स डिपॉजिट में हेरफेर करने का मामला सामने आया था। एक बार फिर चांपा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चांपा के एचडीएफसी बैंक में ग्राहक ने 5 लाख रुपए 1 साल के लिए फिक्स डिपॉजिट किया था । 1 साल की मियाद पूरी होने पर जब वे राशि लेने बैंक गए तो पता चला कि बैंक के कर्मचारी आलोक तिवारी और आनंद कुमार ने मिलकर खातेदार के रुपए को निकाल कर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया है । अपने साथ धोखाधड़ी होने पर ग्राहक ने चांपा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर इसे साइबर सेल को सौंपा। जिसने फिलहाल रायपुर में पदस्थ आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इससे पहले भी एक बार एचडीएफसी बैंक के बिलासपुर शाखा में इसी तरह का एक मामला सामने आया था। बैंक कर्मचारियों की वजह से बैंक की साख तो खराब हो ही रही है वहीं ग्राहकों का भरोसा भी ऐसी योजनाओं पर डिगने लगा है। बैंक कर्मी होने के नाते ग्राहकों की रकम की हिफाजत करने की जगह लालच में आकर कई बार यही कर्मी फर्जीवाड़ा करने लगते हैं लेकिन वे भूल जाते हैं कि एक न एक दिन उनके कुकर्म का भंडाफोड़ हो जाएगा और फिर नौकरी तो जाएगी हु उल्टे जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। जांजगीर चांपा पुलिस धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करती नजर आ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार