जांजगीर चाँपा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- 73 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार,

विजय तिवारी

जांजगीर-चांपा – जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से कुल 73 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 14,600 रुपये बताई गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान थाना बलौदा क्षेत्र से अभिलेष कुमार कुर्रे के पास से 8 लीटर शराब, पामगढ़ क्षेत्र से दयाराम शास्त्री के पास से 30 लीटर, सतंन यादव से 8 लीटर और योगेन्द्र नारंगे से 6 लीटर, थाना चाम्पा क्षेत्र से लक्ष्मीनारायण उरांव से 11 लीटर तथा थाना बिर्रा क्षेत्र से कुमार गोड़ के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनीष तंबोली बलौदा, जयप्रकाश गुप्ता चाम्पा, उपनिरीक्षक कृष्ण पाल सिंह बिर्रा और मनोहर सिन्हा पामगढ़ की सक्रिय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,