मल्हार

जुए के फंड में पुलिस की दबिश, पास ही नगर पंचायत कर्मचारी की मिली संदिग्ध लाश…..कैसे हुई मौत जिम्मेदार कौन

उदय सिंह

मस्तूरी- मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम कुटेला में अरपा नदी के किनारे लाखो के जुए के फंड में टीम बनाकर पुलिस ने दबिश दी, जहाँ लाखों का जुआ तो पकड़ा गया और 10 जुआरी भी हाथ लगे। लेकिन इस छापेमारी की कार्रवाई में नगर पंचायत कर्मचारी पकरिया निवासी सुभाष सिंह की संदिग्ध मौत हो गई है। पुलिस रेड के दौरान एक ग्रामीण की मौत की खबर सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, ग्रामीणों में आक्रोश है कि सुभाष की मौत कैसे हो गई। पुलिस का कहना है कि पानी मे डूबने से उसकी मौत हुई है, जबकि सुभाष कुशल तैराक है, परिजनों ने भी सुभाष के मौत पर आशंका व्यक्त की है।

परिजनों ने बताया कि सुभाष शाम 4 बजे मस्तूरी से नोटरी कराकर लौटा था, जो मल्हार नगर पंचायत कार्यालय भी गया था, उसके बाद वह कैसे वहां पहुँचा और उसकी मौत कैसे हो गई। फ़िलहाल सुभाष के शव को मस्तूरी मरच्यूरी भेज दिया गया है और भारी मात्रा में पुलिस बल को क्षेत्र में तैनात किया गया है इसके अलावा पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुँच चुके है।

जुआ बना मौत की वजह

मामले में जुआ खेलने वालों को पकड़ने पहुँची पुलिस को देखकर भागना स्वभाविक है, लेकिन पुलिस का ऐसा डर की जान की परवाह भी न करना सोचने वाली परिस्थिति है। इस घटना में पुलिस के अनुसार एक जुआरी की मौत हुई है या यह कहे एक परिवार के मुखिया की मौत हुई है, आखिर इसका जिम्मेदार कौन है, जांच होनी चाहिए।

रकम की बंदरबाट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस रेड और एक जुआरी की मौत होने की इस बड़ी घटना के बाद भी पुलिस चौकी में जुए के रकम की बंदरबाट होती रही, जहाँ एक तरफ़ पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुँच गए तो दूसरी ओर जुए में पकड़ी गई रकम के बंटवारे को लेकर कुछ जवानों के बीच विवाद भी चलता रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प...