छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रदेश में भी करणी सेना हो रही संगठित, देशभक्त राजपूतों को एक मंच पर लाने की कोशिशें तेज, 28 अप्रैल के बड़े आयोजन की हो रही तैयारी

28 अप्रैल को होने वाले बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया

ठा. उदय सिंह

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना लगातार संगठित हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी जिलों में नए सदस्यों की भर्ती और कार्यकारिणी का निर्माण किया जा रहा है। राष्ट्रभक्त और हिंदू स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य के साथ युवाओं को संगठित करने के प्रयास के तहत रविवार को सरकंडा ओम पैलेस में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह तोमर, मनीष सिंह तोमर प्रदेश सचिव,लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह बेलतरा विधायक रजनी सिंह, पंकज सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह ,संभाग अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा, संभाग सचिव बीपी सिंह, संभाग संगठन मंत्री दिनेश सिंह, संभाग संयोजक नैन सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष चित्रसेन सिंह, युवा जिला अध्यक्ष उदय सिंह, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला सह सचिव सौरभ सिंह और चंद्र कांत सिंह अजय सिंह सुमेर सिंह टुकेश सिंह सुरेन्द्र सिंह विनोद सिंह समेत तमाम सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित हुए। संगठन को किस तरह मजबूत किया जाए और कैसे नए सदस्यों की भर्ती के साथ आगामी

दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाया जाए इस पर भी यहां महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सभी सदस्यों से नई कार्यकारिणी का परिचय कराया गया। आगामी 28 अप्रैल को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा परिचय एवं मार्गदर्शन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा , इसकी रूपरेखा यहां तय की गई ,वहीं जिले के भूतपूर्व सैनिक शहीद परिवारों के सम्मान के साथ समाज के सफल वरिष्ठों द्वारा युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन किया जाएगा। 28 अप्रैल के ही कार्यक्रम के दौरान समाज के टेलिफोन डायरेक्टरी तथा पता निर्देशक किताब का विमोचन होगा जिसमें जिले के सभी राजपूत परिवारों का वास्तविक पता और टेलीफोन नंबर अंकित होगा ।वहीं संगठन को मजबूत करते हुए नए सदस्यों को जोड़ने पर भी यहां बल दिया गया। मुख्यतः राजपूत युवाओं का यह संगठन देश भक्ति और राष्ट्र की रक्षा के लिए संकल्पित है। देश विरोधी सभी

गतिविधियों के खिलाफ विरोध के संकल्प के साथ गठित इस संगठन में सभी जिलों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है, जिससे कि संगठन बेहतर रूप से संचालित हो। रविवार को बिलासपुर में आयोजित सम्मेलन में भी इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के साथ 28 अप्रैल को होने वाले बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित,