मल्हार

मल्हार में फिर चाकूबाजी की घटना, आपसी विवाद में युवक को मारा चाकू…..गंभीर हालत में हॉस्पिटल रिफर, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

उदय सिंह

मल्हार – आपसी विवाद में एक युवक को खुलेआम चाकू मार आरोपी युवक मौके से फरार हों गया। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को हॉस्पिटल भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार वार्ड क्र.10 में रहने वाले रवि केवर्त पिता उमेंद केवर्त उम्र 23 वर्ष मल्हार स्थित मेला चौक में पान की दुकान चलाता है जो सोमवार रात अपने दुकान में बैठ ग्राहकों को समान दे रहा था, तभी रात 7:45 बजे के आसपास दुकान में सोमू केवर्त, प्रशांत केवर्त एवं बुंदरु केवर्त पहुँचे और हमारे खिलाफ पुलिस में केस किए हो कहकर चारो में बहस गाली गलौज शुरू हो गया, जिसके बाद सोमू केवर्त अपने जेब में रखे बटनदार चाकू को निकाल कर रवि केवर्त के ऊपर भुजा में ताबड़तोड़ हमला कर दिया,

जिससे आहत रवि दुकान से कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था उसी वक्त बुंदरू केवर्त ने अपने पास रखे चाकू से रवि के सीने में वार कर दिया वही प्रशांत केवर्त ने प्रार्थी के दुकान के दरवाजे पर खड़ा होकर घायल रवि को दुकान से बाहर निकलने से रोक रहा था बाहर जाने नही दे रहा था। घायल द्वारा आरोपियों को धक्का देकर भागने लगा तो प्रशांत ने दौड़ाकर हाथ मुक्के से मारपीट करने लगा वही चाकू के वार से
रवि के छाती, हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट पहुंचा है।

जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल रवि केवर्त को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे बिलासपुर हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया है। वही मल्हार पुलिस ने मामले में धारा 307,34 आईपीसी तहत मामला दर्ज कर दो आरोपी प्रशांत और बुंदरू को गिरफ्तार कर लिया है, वही एक अन्य फरार आरोपी सोमू केवर्त की पता तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य...