मल्हार

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 20 जनवरी को होगी परीक्षा…10 अगस्त तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

उदय सिंह

मल्हार – नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 20 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। सत्र 2024-25 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। इस मामले में मल्हार स्थित नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एम के श्रीवास्तव ने बताया कि जो विद्यार्थी सत्र 2023-24 में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार कक्षा छह में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे हैं, उनकी परीक्षा 20 जनवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इसमें मानसिक योग्यता, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा में पूछे गए प्रश्न कक्षा पांचवीं के परीक्षा के आधार पर ही होंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थी जो कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नवोदय विद्यालय की वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों की आयु 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच में तथा कक्षा पांचवीं में मान्यता प्राप्त विद्यालय से प्राप्त की है, वे आवेदन कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी