बिलासपुर

पार्टी में मेहमान बनकर पहुँची युवतियों ने लाखों की चोरी को दिया अंजाम….सीसीटीवी फुटेज में नज़र आई हरकत, शातिर गिरोह का हो सकता है हाथ

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ठंड के दिनों में चोरी आमतौर पर बढ़ जाती है। चोरों का आतंक कब किसके घर पर पड़ जाए नहीं पता होता है। ऐसी ही एक चोरी की घटना न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत झुलेलाल मंगलम शादी भवन से सामने आई है। जहां एक युवती मेहमान बनकर एक व्यवसाई की रिसेप्शन पार्टी से पहुँची और लाखों रुपये के गहने से भरा बैग उड़ा कर ले गई। युवती मेहमान के भेष में चोर थी लेकिन लोगों को लगा कि वे भी मेहमान है। इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ब्लेक जैकेट में युवक

मिली जानकारी के मुताबिक, कश्यप कालोनी निवासी आकाश् मलानी प्लास्टिक घरेलु सामान का व्यवसाई है। उनके छोटे भाई आशीष मलानी की शादी के बाद 8 जनवरी को तिफरा स्थित झुलेलाल मंगलम शादी भवन में रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। जहा स्टेज के पास कुर्सी के उपर एक गहनों और पैसे से भरा थैला रखा हुआ था। जिसे एक युवती ने बड़े ही शातिर तरीके से चुराकर वहा से फरार हो गई।

रेड कलर की स्वेटर पहनी महिला

यह घटना रात 12 से 12.45 के बीच की है। जहा अज्ञात युवती ने घटना को अंजाम देकर रफुचक्कर हो गई। प्रार्थी के अनुसार बैग में सोने की चार अंगुठी, एक सोने की चैन, तीन चांदी के सिक्के  सहित 2 लाख रुपए थे। इधर मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बनठन के चोर पहुंचे रिसेप्शन में….शातिर गिरोह ने दिया घटना को अंजाम…

सलवार पहनी हुई युवती

घटना का सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पार्टी में दूल्हा और दुल्हन को सभी मेहमान बधाई दे रहे थे। तभी बढ़िया कपड़े में दो युवती आती है और कुछ देर तक हॉल में टहलती दिखती है। इसी बीच मौका देखते ही एक युवती ने स्टेज पर चढ़कर बैग को लेकर रफूचक्कर हो जाती है। फुटेज में शादी भवन से निकलने के दौरान दो युवती के साथ एक युवक भी दिखा, जो घटना को अंजाम देकर वहा से एक साथ फरार हो गए। 

देखिए वीडियो किस तरह से युवती ने चोरी की घटना को दिया अंजाम….

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी