मल्हार

प्रेमजाल में फांसकर युवक करता रहा दैहिक शोषण, अब शादी से इंकार कर युवती को दे रहा जान से मारने की धमकी…पीड़िता ने लिखाई शिकायत

उदय सिंह

मस्तूरी – प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने पहले तो युवती की आबरू से खेला फिर जब मन भर गया तो उससे किनारा करने लगा, युवती को जब इसका अहसास हुआ तो उसने शादी करने का दबाव बनाने लगी जिससे युवक अब युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने इसकी शिकायत मल्हार चौकी में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मल्हार क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि सात साल पहले उसकी पहचान मल्हार वार्ड नंबर चार में रहने वाले अमित केंवट से हुई। जान-पहचान का फायदा उठाते हुए युवक ने उससे शादी करने की बात कही।

इसके बाद उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। कई बार शारीरिक संबंध बनाने के कारण युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर युवक ने उसे बहला-फुसलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसने युवती से शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती द्वारा दबाव बनाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। उसकी धमकियों से डरी युवती ने मामले की शिकायत मल्हार चौकी में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...