बिलासपुर

यातायात व्यवस्था बनाने व्यापारी संघ की बैठक, पुलिस प्रशासन ने दिए सुझाव……व्यापारियों ने जताई सहमति

बिलासपुर– दीवाली के मद्देनजर बाज़ारो में ट्रेफ़िक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रखने की मंशा से मंगलवार को सिटी कोतवाली में ट्रेफ़िक एएसपी रोहित बघेल, सिटी कोटवाली सीएसपी निवेश बरैया एवं थाना प्रभारी परिवेश तिवारी की उपस्थिति में समस्त व्यापारी संघ की बैठक आयोजित की गई जहाँ गोलबाजार, शास्त्री मार्केट, तेलीपारा, सदर बाजार के व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण चर्चा की गई। त्यौहार की वजह से पूरे शहर में ट्रेफ़िक व्यवस्था बहाल रखना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है जिसमे सभी व्यापारियों का सहयोग लेकर इसे सुचारू रूप से संचालित रखने का प्रयास किया जा रहा है। यातायात एवं पुलिस प्रशासन द्वारा इस दौरान बेहतर व्यवस्था बनाये रखने सुझाव दिए गए और इनके पालन की अपेक्षा

व्यवसायियो की गई जिसमें व्यापारियों द्वारा पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान गोलबाजार व्यापारी संघ के संरक्षक सुधीर खंडेलवाल, गोलबाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन पांडे, शास्त्री मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनीष सराफ तेलीपारा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, सदर बाजार व्यापारी संघ के कोषाध्यक्ष विजय कुमार गांधी, सचिव अनिल गुप्ता, रमेश बजाज, प्रताप आई लानी, गिरधारी छत्रिय, गोविंद तोलवानी, त्रिवेद विश्वकर्मा, प्रकाश बदलानी रूपचंद हिरवानी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग