तखतपुर

बाइक सवार 2 युवकों को सामने से आ रही ट्रक ने लिया चपेट में….1 युवक की हुई मौत दूसरा गंभीर,

रमेश राजपूत

तखतपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी बरदेही पुल के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों को सामने से आ रही ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गंभीर रूप से घायल 1 युवक की मौत हो गई है वही दूसरा युवक घायल है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लौदा पथरिया निवासी विकास श्रीवास तखतपुर के सेलून में काम करता था, जो बीती शाम अपनी बाइक क्रमांक CG 10 V 2103 मे अपने साथी अभिषेक रात्रे के साथ गांव लौदा ‍से बिलासपुर जा रहा था,

शाम करीबन 04.30 बजे कि जैसे ही ग्राम खपरी बरदेही पुल के पास दोनों पहुँचे थे कि सामने से आ रही ट्रक क्रमांक CG 10 BR 4583 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए,

सूचना पर मौके में पहुँची डायल 112 की टीम ने उन्हें तखतपुर हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने विकास श्रीवास को मृत घोषित कर दिया, वही अभिषेक का उपचार किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 106-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ...