मुंगेली

“ऑपरेशन बॉज” के तहत अवैध गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से 75 हजार का माल बरामद,

रमेश राजपूत

मुंगेली – पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन बॉज” के तहत मुंगेली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर पूर्ण विराम लगाना है। इसी क्रम में थाना पथरिया पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद किशोर उर्फ गुड्डा यादव पिता रंगीलाल यादव उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06, आवास पारा, पथरिया, थाना पथरिया, जिला मुंगेली (छ.ग.) के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पथरिया क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी के पास से एक जूट की बोरी में खाखी टेप से लिपटे चार पैकेट तथा एक प्लास्टिक बोरी में खुला हुआ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से कुल 7.830 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 70,470 रुपये है,

तथा एक आई टेल कंपनी का मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 5,000 रुपये है, जप्त किया। इस प्रकार कुल जप्त संपत्ति की कीमत 75,470 रुपये आँकी गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 96/2025 धारा 20(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने इस कार्यवाही की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी एवं ऐसे अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...