मल्हार

विकसित कृषि संकल्प अभियान…मल्हार में लगाया गया जागरूकता शिविर, किसानों को मिला लाभ,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – किसानों को उन्नत तकनीकों, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। शनिवार को मल्हार के ठाकुरदेव चौक में कृषि जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।शिविर में किसानों को धान की कतार बोनी, पैडी ट्रांसप्लांटर से रोपाई, तथा सोयाबीन की बीबीएफ पद्धति जैसी उन्नत तकनीकों पर भी किसानों को प्रशिक्षित किया गया। पराली जलाने से होने वाले नुकसान से किसानों को अवगत कराते हुए मल्चर यंत्र का प्रदर्शन भी किया गया।शिविर में किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग, कृषि ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव, और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई।शिविर में विशेष रूप से फसल चक्र परिवर्तन, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ऑयल पाम मिशन, एग्रीस्टैक योजना, पराली प्रबंधन, एवं जल संरक्षण तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आईसीटी माध्यमों से किसानों को कृषि जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासों की जानकारी दी गई। शिविर के अंत में किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य कृषि आदान सामग्री का वितरण भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने किसानों से किया कि वे उन्नत तकनीकों को अपनाएं, सरकारी योजनाओं का लाभ लें और सतत कृषि की ओर अग्रसर हों। नगर के उन्नतशील किसान जदुनंदन वर्मा ने जैविक खेती से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एके अहिरे, आरईओ मनोज खांडेकर, एससी कौशल, दिग्विजय सिंह क्षत्री, पशु अधिकारी यशवंत डहरिया, टीपी बंजारा, नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त, मिथुन यादव, आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य गावो के किसान उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,