बिलासपुर

दर्दनाक सड़क हादसा :- बिलासपुर से मजदूरी कर लौट रहे पति पत्नी आये हाइवा की चपेट में…पहियों के नीचे दबकर पत्नी की हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम घोंघाडीह निवासी राकेश कुमार केंवट राजमिस्त्री का काम करता है जिसकी पत्नी निर्मला केंवट उम्र 30 वर्ष भी उसके साथ मजदूरी करती है। बीती शाम दोनों बाइक में बिलासपुर से काम कर वापस गांव लौट रहे थे, जो अभी एफएम कालोनी रोड लोखंडी के पास पहुँचे थे तभी सामने से आ रही हाइवा क्रमांक सीजी 10 डब्लू 9477 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए हुए अपनी चपेट में ले लिया।

हाइवा की ठोकर से बाइक में पीछे बैठी निर्मला नीचे गिर गई, जिसके ऊपर से हाइवा कुचलते हुए आगे निकल गई, जिससे निर्मला की सिर बुरी तरह कुचल गया, आनन फानन ने उसे सिम्स हॉस्पिटल लाया गया जहाँ परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला