-
सीपत
एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्यांगों को मिले ई-रिक्शा
उदय सिंह बिलासपुर – एनटीपीसी सीपत में शनिवार 7 नवंबर को एनटीपीसी लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, बालिका शिक्षा और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। समारोह के दौरान 2300 पौधों का रोपण किया गया, 10 बालिकाओं को साइकिल तथा चार दिव्यांगजनों को बैटरी चलित रिक्शा वितरित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे को केंद्रीय…
Read More » -
बिलासपुर
VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़कंप; फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
रमेश राजपूत बिलासपुर – दीपावली के त्योहारी माहौल के बीच शनिवार को शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र करबला में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई। यहां स्थित आहूजा टीवी सेंटर के गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान की ऊपरी मंजिल से उठते धुएं के घने गुबार को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची…
Read More » -
मस्तूरी
मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही उजागर,
उदय सिंह बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत संचालित अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मशीन की सफाई कर रहे एक मजदूर के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसमें वह मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर के दाहिने हाथ, सीने और कमर में चोटें आईं। मामले में मल्हार पुलिस ने कंपनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(बी)…
Read More » -
बिलासपुर
बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज
भुवनेश्वर बंजारे बिलासपुर – अगर आप प्रीमियम खजूर, ड्राई फ्रूट्स और विदेशी चॉकलेट के शौकीन हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। शहर के सबसे प्राइम इलाके सीएमडी चौक के पास सातवां प्रीमियम डेट्स आर ड्राई फ्रूट्स नाम से एक भव्य और शानदार स्टोर खुल गया है। जिसे खुले चंद दिन हुए हैं, लेकिन स्टोर में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रात में जगमगाती लाइटों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट के साथ स्टोर का…
Read More » -
रतनपुर
रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड,
जुगनू तंबोली रतनपुर – महामाया चौक स्थित न्यू अलंकार बैंड एंड धुमाल पार्टी की दुकान में शनिवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। दुकान में रखे बैंड-बाजे, धुमाल पार्टी के उपकरण, छतरी लाइट और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। आगजनी से दुकान संचालक को भारी…
Read More » -
क्राइम बिलासपुर
घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार
रमेश राजपूत बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दैहिक शोषण के आरोप में मुंगेली जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों युवकों ने नाबालिगों को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते…
Read More » -
बिलासपुर
ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में की गई घेराबंदी,
उदय सिंह बिलासपुर – फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटियों और 2 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर…
Read More » -
बिलासपुर
बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
भुवनेश्वर बंजारे बिलासपुर – भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा अपोलो चौक, लिंगियाडीह में नवनिर्मित रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर पूजा विधानी ने की। इस अवसर पर कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसईसीएल…
Read More » -
पचपेड़ी
पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज,
उदय सिंह बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार शाम तालाब की ओर घूमने निकले युवक का शव पानी में मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शव का पीएम कराया…
Read More » -
बिलासपुर
सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद
रमेश राजपूत बिलासपुर – जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा समाजसेवी लायन मनजीत सिंह अरोड़ा का जन्मदिन बहतराई स्थित मातारानी की कुटिया महिला वृद्धाश्रम में मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रहने वाली माताओं के बीच आवश्यक सामग्री, नाश्ता और फल का वितरण कर खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब की ओर से वृद्धाश्रम के लिए पंखे, कंबल, साड़ियां और स्वेटर प्रदान किए गए।…
Read More » -
बिलासपुर
बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा…बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई मीटर तक घसीटा
उदय सिंह बिलासपुर – जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी युवक की मौत हो गई। पेंड्रीडीह बाईपास के आगे ग्राम बोड़सरा ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को…
Read More » -
बिलासपुर
चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल,
रमेश राजपूत बिलासपुर – चरित्र पर संदेह के चलते एक पति द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने हत्या करने की नीयत से पत्नी को लोहे के पाइप, हाथ-मुक्कों और लातों से बुरी तरह पीटा। इस हमले में चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला का रायपुर के अस्पताल में उपचार जारी है। मामले…
Read More » -
बिलासपुर
जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान,
रमेश राजपूत बिलासपुर – सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह अब नरेश चौहान को सरकंडा थाने का नया प्रभारी बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के आदेश पर गुरुवार को यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि न्यायाधीश के साथ मारपीट से जुड़े मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि,…
Read More » -
बिलासपुर
पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम…सिम्स में उपचार के दौरान मौत,
रमेश राजपूत बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर घर में डांट पड़ने से क्षुब्ध होकर जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली 13 वर्षीय छात्रा की सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। मृत छात्रा की पहचान रितिका चन्द्राकर, पिता दीपक कुमार, निवासी ग्राम गढ़वट, थाना रतनपुर के रूप में हुई है। रितिका कक्षा आठवीं…
Read More » -
रतनपुर
रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादसा? पुलिस जुटी जांच में,
जुगनू तंबोली रतनपुर – नगर के मेला ग्राउंड स्थित तालाब के किनारे गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव से तेज दुर्गंध फैलने के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंचकर लोगों ने झाड़ियों के पास अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल रतनपुर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण…
Read More » -
बिलासपुर
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव
रमेश राजपूत बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित दाधापारा रेलवे फाटक के पास सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन के चालक पर तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को कुचलने का आरोप है। हादसे में युवक का सिर और शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली…
Read More » -
बिलासपुर
सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब…चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खौफ का माहौल,
उदय सिंह बिलासपुर -सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर तिफरा स्थित सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से एक कार चोरी होने का मामला सामने आया है। नवरात्रि में दुर्गा दर्शन कर लौट रहे युवक की कार रास्ते में खराब हो गई थी। परिवार के साथ होने के कारण युवक कार को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर घर चला गया। अगले दिन सुबह वापस पहुंचने पर कार गायब मिली। घटना के कई दिन बीत जाने के…
Read More » -
बिलासपुर
पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!…तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रवाल पर फेंसिंग तार तोड़ने का आरोप; थाने में शिकायत नहीं लिखने का भी दावा,
रमेश राजपूत बिलासपुर – तिफरा में पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। बस स्टैंड मंडपम से सेक्टर डी रोड स्थित खसरा नंबर 1278/3 की जमीन पर लगाई गई फेंसिंग को दो बार तोड़ने का आरोप रामा रियल स्टेट (रामा वर्ल्ड) के भागीदार संजय अग्रवाल पर लगाया गया है। मामले में पीड़ित रामरतन साहू ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द न्याय दिलाने तथा जमीन पर कथित…
Read More » -
बिलासपुर
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर… जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर, सिम्स रेफर
उदय सिंह बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश में जुट गई है।पुलिस के अनुसार, मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा मेंढ़पार निवासी शेखर मरकाम जेसीबी…
Read More » -
कोटा
कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा
रमेश राजपूत कोटा – शादी का झांसा देकर महिला के साथ कथित दुष्कर्म करने और उसके दिवंगत पति की बीमा राशि के करीब 5 लाख रुपये हड़पने के गंभीर आरोप में बेलगहना पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश पांडे 35 वर्ष, पिता राजेंद्र पांडे, निवासी बेलगहना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता…
Read More » -
मल्हार
मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों के बीच हुई अहम बैठक
हरिशंकर पांडेय मल्हार – धर्मनगरी मल्हार के बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। नगर के विकास, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व तथा भविष्य में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अधिकारीयों ने मेला चौक से पुलिस चौकी तक पैदल चलकर मौके का निरीक्षण कर चौडीकरण के लिए तकनीकी…
Read More » -
बिलासपुर
एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग….रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की सोने की चेन लूटकर फरार,
रमेश राजपूत बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के संपदा कैंपस में सोमवार रात एक महिला से लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एसईसीएल में पदस्थ महिला कर्मचारी को निशाना बनाते हुए स्कूटी सवार बदमाश ने रास्ता पूछने के बहाने उनके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपट ली। महिला ने जब इसका विरोध करते हुए चेन बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना में महिला…
Read More » -
बिलासपुर
VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया अपराध दर्ज,
रमेश राजपूत बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र में श्मशान घाट से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तंत्र साधना करने का आरोप लगाकर एक कथित अघोरी के साथ कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अघोरी को जमीन पर घसीटते, बाल खींचते और बुरी तरह पीटते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल…
Read More » -
पचपेड़ी
बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट,
उदय सिंह बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। बाहर आने-जाने से मना करने की बात से नाराज पोते ने अपनी ही 65 वर्षीय दादी के सिर पर लकड़ी के खुरा से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने फोन कर अपने पिता को हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों…
Read More » -
कोटा
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जमीन,
रमेश राजपूत बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा में जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपये में एक एकड़ जमीन गिरवी रखी, लेकिन रजिस्टर्ड लिखापढ़ी कराने के बहाने जमीन मालिक से मुख्तियारनामा तैयार करवा लिया। इसके बाद जमीन को किसी अन्य व्यक्ति के हाथों बेच दिया। जमीन की बिक्री की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की,…
Read More » -
बिलासपुर
पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार, एफआईआर दर्ज
उदय सिंह बिलासपुर – जरूरत के वक्त लिया पांच लाख रुपये का कर्ज, ब्याज समेत करीब साढ़े छह लाख रुपये चुकाने के बाद भी पीछा नहीं छूटा। अब बकाया रकम का हवाला देकर पैतृक जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। सूदखोरी और जमीन हड़पने के दबाव का यह मामला कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रमतला से सामने आया है। पीड़ित कोटवार की शिकायत पर पुलिस…
Read More » -
बिलासपुर
तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR
रमेश राजपूत बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यादव नगर तिफरा में मकान निर्माण कार्य के दौरान चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक मकान में रखे 4 लाख 34 हजार रुपये नगद चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में चोरी की वारदात को लेकर चर्चा का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, यादव नगर…
Read More » -
बिलासपुर
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल लेकर हुआ फरार, खाते से 10 हजार पार,
उदय सिंह बिलासपुर – सिम्स अस्पताल में मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। यहां ब्लड की जरूरत बताकर मदद का भरोसा दिलाने पहुंचे एक युवक ने खुद को रिश्तेदार बताकर मरीज के परिजनों से 1200 रुपए वसूल लिए। इसके बाद बातचीत करने के बहाने मोबाइल लेकर फरार हो गया। कुछ ही देर बाद पीड़ित के मोबाइल से 10 हजार रुपए कटने की जानकारी सामने आई। मामले की शिकायत…
Read More » -
रतनपुर
रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, सिम्स पहुंचते ही मौत,
जुगनू तंबोली बिलासपुर – रतनपुर क्षेत्र में बकरियों के लिए चारा काटने गए एक 22 वर्षीय युवक की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक लखनी देवी मंदिर की पहाड़ी की तरफ चारा काट रहा था। अचानक ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया,…
Read More » -
सीपत
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती!
उदय सिंह बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम जांजी में चोरी की कोशिश के दौरान एक अज्ञात चोर ने घर के मालिक पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में गृहस्वामी प्रदीप सारथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार,…
Read More » -
बिलासपुर
सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित!
रमेश राजपूत बिलासपुर – शहर के अशोक नगर अटल आवास निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। दरअसल युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बीती शाम वह घर भाग गया था। लेकिन आज सुबह फिर से तबीयत बिगड़ी और उल्टी हुई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद शानुल…
Read More » -
बिलासपुर
शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप,
उदय सिंह बिलासपुर – शुद्धता की पहचान और उत्कृष्ट सेवा के संकल्प के साथ पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप बिलासपुरवासियों की सेवा में निरंतर तत्पर है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पेट्रोल पंप को आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजाया गया है, जो शहरवासियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उपभोक्ताओं की सुविधा और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए यहां सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप पेट्रोलियम सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।…
Read More » -
बिलासपुर
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने अभय बरूआ समेत अन्य के खिलाफ दर्ज किया मामला
उदय सिंह बिलासपुर – न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर में जन्मदिन के जश्न के दौरान देर रात जमकर हुड़दंग मचाने और विरोध करने पर महासमुंद में पदस्थ एक न्यायाधीश तथा उनके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 100 से 200 लोगों की भीड़ ने तेज आवाज में नगाड़े बजाए और लगातार पटाखे फोड़े। शोर-शराबा बंद कराने पहुंचे न्यायाधीश और उनके परिजनों को घेरकर मारपीट की…
Read More » -
मुंगेली
मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टेंट व्यवसायी बेरोजगार, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल?
रमेश राजपूत मुंगेली – जिले में सरकारी आयोजनों की व्यवस्था अब नियमों से नहीं, बल्कि कथित तौर पर कद्दावर नेता जी की करीबी से तय हो रही है। शासकीय कार्यक्रमों में टेंट सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया को दरकिनार कर चहेतों को काम देने का मामला सामने आया है। इससे वर्षों से टेंट व्यवसाय में अपनी पहचान बनाने वाले स्थानीय कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सूत्रों से मिली…
Read More » -
बिलासपुर
बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो होगी एकतरफा कार्रवाई,
रमेश राजपूत बिलासपुर – जिले में पटवारियों की हड़ताल को लेकर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। जिले के सभी 259 हड़ताली पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम जारी किया गया है। बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर और कोटा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने संबंधित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने…
Read More » -
बिलासपुर
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार… बोले- मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार, पदयात्रा में दिखी हजारों की भीड़,
उदय सिंह बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और शुद्ध मतदाता सूची को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के विश्वास, उसके मताधिकार और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में निहित है। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना सभी…
Read More » -
बिलासपुर
राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी… राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन, DAV नेशनल कराटे में जीता ब्रॉन्ज मेडल
उदय सिंह बिलासपुर – खेल के मैदान में मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, परसदा वेद के छात्र राघव सिंह ठाकुर और विराट सिंह ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित DAV नेशनल कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से मस्तूरी सहित पूरे बिलासपुर…
Read More » -
बिलासपुर
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी की टीमें
रमेश राजपूत बिलासपुर – चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से जिले में हुई फसल क्षति के आकलन के लिए जिला प्रशासन ने मैदानी स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर कृषि विभाग और एचडीएफसी एर्गो बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें गांव-गांव पहुंचकर प्रभावित खेतों का सर्वेक्षण कर रही हैं। अधिकारियों द्वारा फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन कर किसानों को नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई…
Read More » -
बिलासपुर
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प, विद्यार्थियों ने लिया अखंड भारत का प्रण,
भुवनेश्वर बंजारे बिलासपुर – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, बिलासपुर द्वारा शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर, राजकिशोर नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख कमल गिरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यालय के प्राचार्य भूपेंद्र गौरहा रहे। कार्यक्रम में मुख्य…
Read More » -
बिलासपुर
सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,
उदय सिंह बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र नगर चौक के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस…
Read More » -
मुंगेली
सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या,
रमेश राजपूत मुंगेली – वर्ष 2025 के सरपंच चुनाव में महज 8-9 वोटों से मिली हार का बदला लेने के लिए रची गई खूनी साजिश का मुंगेली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। ग्राम पेण्ड्री ‘स’ में तुलसी साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी धनीराम साहू ने मृतक के अपहरण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी। आरोपियों ने पहले तुलसी…
Read More » -
बिलासपुर
बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा… SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM से 66 लाख की ऑनलाइन ठगी,
रमेश राजपूत बिलासपुर – सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार साइबर ठगों ने एसईसीएल से सेवानिवृत्त डिप्टी जनरल मैनेजर (विद्युत यांत्रिकी) को अपना शिकार बनाया। इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आई एक युवती ने अमेरिकी शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर उनसे अलग-अलग किश्तों में 66 लाख रुपये निवेश करा लिए। जब पीड़ित ने…
Read More » -
बिलासपुर
रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम।
उदय सिंह बिलासपुर – जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब-स्टेशन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ड्यूटी पर तैनात 32 वर्षीय ऑपरेटर अमन साहू की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार में मातम छा गया है।मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढनढन निवासी अमन साहू (32 वर्ष), पिता हेमंत…
Read More » -
सीपत
सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज… CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ही पार की मर्यादा… FIR दर्ज
उदय सिंह सीपत – छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग करने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। जहां बिलासपुर जिले के सीपत थाने अंतर्गत ऋण पुस्तिका के लिए CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले एक व्यक्ति ने ही निराकरण के लिए फोन करने वाली महिला अतिरिक्त तहसीलदार को अश्लील गाली गलौच की। पीड़िता की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला की लज्जा भंग और शासकीय कार्य में बाधा सहित BNS…
Read More » -
बिलासपुर
बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खाक
भुवनेश्वर बंजारे बिलासपुर – शहर के व्यस्त राजेंद्र नगर चौक में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिद्धिविनायक वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा…
Read More » -
बिलासपुर
चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, 2 आरक्षक लाइन अटैच,
रमेश राजपूत बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाने में पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एनडीपीएस एक्ट का एक आरोपी फरार हो गया। पूछताछ के लिए थाने लाए गए आरोपी ने चप्पल मांगने के बहाने ऐसा मौका तलाशा कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी और वह चकमा देकर भाग निकला। घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में…
Read More » -
बिलासपुर
संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच और साक्ष्यों पर उठे सवाल,
उदय सिंह बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में जिला न्यायालय ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला सुनाया है। हत्या की साजिश रचने और वारदात में शामिल होने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मृतक के भाई कपिल त्रिपाठी, पिता जयनारायण त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपियों को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद आए इस फैसले ने प्रदेश के चर्चित हत्याकांड को एक…
Read More » -
बिलासपुर
शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी…एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे को प्लेटिनम प्लान का झांसा
रमेश राजपूत बिलासपुर – शेयर बाजार में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने की चाहत लोगों को साइबर ठगों के जाल में फंसा रही है। बिलासपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। सरकंडा में एक निजी कर्मचारी को ट्रेडिंग ऐप में लाखों रुपये का मुनाफा दिखाकर 7.20 लाख रुपये की चपत लगाई गई, जबकि तोरवा क्षेत्र में सीए फाइनल के एक विद्यार्थी को सेबी से रजिस्टर्ड ट्रेडिंग…
Read More » -
बिलासपुर
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी…वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती
रमेश राजपूत बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सेक्टर डी स्थित शराब दुकान के पास गुरुवार शाम चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान मुकेश सूर्यवंशी पिता रामायण सूर्यवंशी, निवासी घुरु-अमेरी के रूप में हुई है। घायल के साथियों के…
Read More » -
रायपुर
एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी के लिए बीमा का लक्ष्य
उदय सिंह रायपुर – जीवन बीमा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और वित्तीय सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने छत्तीसगढ़ में ‘बीमा की बात’ अभियान की शुरुआत की है। रायपुर से विशेष जागरूकता कैंटर वैन को रवाना किया गया, जो प्रदेश के सभी 33 जिलों में पहुंचकर लोगों को जीवन बीमा के महत्व की जानकारी देगी। यह पहल भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के ‘2047…
Read More »