-
रतनपुर
रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान… माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
जुगनू तंबोली रतनपुर – पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी रतनपुर मे पारंपरिक मांघी पूर्णिमा मेला का शुभारंभ पवित्र सरोवर दुलहरा जलाशय के तट से हुआ, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर, दीपदान करते हुए ईश्वर एवं अपने पूर्वजों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इतनी सुदृढ़ परंपरा की नीव रखी थी। ज्ञात हो कि रतनपुर के ऐतिहासिक मांघी पूर्णिमा मेला जो यहां के राजा के 28 रानियो की सती होने के याद में…
Read More » -
रायगढ़
रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आरोपीयो से 25 बाइक सहित 16 लाख की संपत्ति जब्त,
भुवनेश्वर बंजारे रायगढ़ – पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बाजार में बिक्री करने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। इस प्रकरण में संगठित अपराध से जुड़ी धारा…
Read More » -
जांजगीर चाँपा
धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा…पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया जेल
रमेश राजपूत जांजगीर – धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने से आहत एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की धमकी देकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ जाने का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने के साथ ही सामाजिक तनाव की गंभीर तस्वीर प्रस्तुत करती है।मिली जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली में सूचना मिली कि जांजगीर जिले के ग्राम कसौंदी निवासी…
Read More » -
बिलासपुर
शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो… खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग,
उदय सिंह बिलासपुर – न्यायधानी में परिसीमन के बाद जुड़े वार्ड में अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है। जिसमे कांग्रेस पार्टी के पार्षद सवालों के कटघरे में है। उनपर बिना परमिशन वार्ड के तालाबों से अवैध मिट्टी के खनन कराने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं 47 के पार्षद मोहन श्रीवास का एक कॉल रिकॉर्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमे मोपका के रहने वाले युवक सितेश…
Read More » -
जांजगीर चाँपा
VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह लूट व हत्या के प्रयास, मास्टरमाइंड को पैर में लगी गोली,
रमेश राजपूत जांजगीर-चांपा – जिले में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाले खतरनाक गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई की है। थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ क्षेत्र में बीते दो रातों के भीतर लगातार लूटपाट, जानलेवा हमले और हत्या के प्रयास की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग भी हुई, जिसमें गिरोह का मास्टरमाइंड रामनाथ पुलिस की…
Read More » -
बिलासपुर
बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन
रमेश राजपूत बिलासपुर। साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में बीएनआई बिलासपुर द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने व्यापार, उद्योग और सामाजिक जिम्मेदारी को एक साथ जोड़ते हुए शहरवासियों और व्यवसायिक समुदाय के लिए आकर्षक मंच प्रस्तुत किया। यह मेला 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित हो रहा है। शहरवासियों और व्यापारियों ने इसे बेहद उत्साहपूर्वक सराहा, जिससे यह मेला पिछले वर्षों की तरह इस…
Read More » -
मस्तूरी
मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता…..महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लगवाकर हेराफेरी का आरोप, कलेक्टर से हुई शिकायत,
उदय सिंह बिलासपुर – मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनगवां में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन सामग्री के वितरण को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्राम पंचायत के सैकड़ों हितग्राहियों ने सरपंच सहित जिला प्रशासन से चावल, शक्कर और नमक का समय पर वितरण सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है। साथ ही राशन वितरण से जुड़े स्व सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सचिव के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई…
Read More » -
मुंगेली
जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़…5 आरोपियों से 1 ट्रेक्टर सहित 7 मोटरसाइकिल बरामद,
रमेश राजपूत मुंगेली – जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुंगेली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक ट्रैक्टर और सात मोटरसाइकिल समेत करीब चार लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर…
Read More » -
बिलासपुर
बिलासपुर: पचरीघाट हत्याकांड मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार…पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह, योजना बनाकर आरोपियों ने की थी युवक की हत्या,
रमेश राजपूत बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पचरीघाट के पास हुए हत्याकांड के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 30 जनवरी 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे पचरी घाट डैम के पास घटित हुई, जहां पूर्व रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी द्वारा दर्ज रिपोर्ट…
Read More » -
मस्तूरी
सरकारी राशन की हेराफेरी का मामला, ग्राम चकरबेढ़ा के ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत…दुकान संचालक को बर्खास्त करने की मांग,
उदय सिंह बिलासपुर – जिले के मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा में सरकारी राशन वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालक पर हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न नहीं देने और मनमानी शर्तें थोपने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में ग्रामीणों का आरोप है कि राशन दुकान संचालक…
Read More » -
पचपेड़ी
पचपेड़ी : एसआईआर कार्य के दौरान बीएलओ के साथ मारपीट का मामला…निर्वाचन आयोग के शासकीय कार्य में बाधा, एफआईआर दर्ज
उदय सिंह बिलासपुर – जिले के थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुरकुण्डा में निर्वाचन आयोग के शासकीय कार्य में लगे एक शिक्षक-बीएलओ के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी जीवन साहू सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। प्रार्थी अश्वन कुमार डहरे पिता ज्वाला प्रसाद डहरे उम्र 35 वर्ष…
Read More » -
बिलासपुर
स्थानीय से वैश्विक की ओर बढ़ता बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला… उद्यमिता और रोजगार को दे रहा नई पहचान,
रमेश राजपूत बिलासपुर – जब स्थानीय व्यापार मजबूत होता है, तभी शहर, जिला और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलती है।” इसी मूल मंत्र के साथ आत्मनिर्भर भारत के संदेश को साकार करता बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। 25 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाता यह मेला केवल व्यापारिक लेन-देन तक सीमित नहीं, बल्कि उद्यमिता, नवाचार, रोजगार सृजन…
Read More » -
बिलासपुर
बिलासपुर: न्यायधानी में फिर चाकूबाजी की घटना…सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश में चाकू गोदकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी
रमेश राजपूत बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करबला मनोहर टॉकीज के पास रहने वाले सानू उर्फ अमन खान उम्र 27 वर्ष पर कुछ युवकों ने पुराने विवाद के चलते जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य हत्या…
Read More » -
बिलासपुर
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी घोषित….मुसर्रफ खान बनाये गए अध्यक्ष, करणवीर सिंह अरोरा सह-प्रभारी
रमेश राजपूत बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण (छत्तीसगढ़) की वर्ष 2026 की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मख़दूम इक़बाल ख़ान की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर की गई। मोर्चा के संगठन विस्तार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। जारी सूची के अनुसार मुशर्रफ़ ख़ान को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।…
Read More » -
मस्तूरी
सांदीपनी ग्रुप में खेल पर्व 2026 का भव्य आगाज, छात्रों में दिखा उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन
उदय सिंह मस्तूरी – स्थित सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में गुरुवार को तीन दिवसीय संदीपनी स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस खेल महोत्सव की थीम “खेल पर्व” रखी गई है। उद्घाटन समारोह में खेल, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस.एल. निराला, प्राचार्य, शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में श्री सुशील कुमार मिश्रा, स्पोर्ट्स ऑफिसर,…
Read More » -
मस्तूरी
मनरेगा बचाव संग्राम: ओखर मंडल में 21 गांवों तक जनचौपाल, नुक्कड़ सभा और पदयात्रा, ओखर में हुआ भव्य समापन
उदय सिंह मस्तूरी – ओखर मंडल में मनरेगा बचाव संग्राम के तहत एक व्यापक जनआंदोलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ओखर मंडल के बेटरी गांव से प्रारंभ होकर 21 गांवों में जनचौपाल, नुक्कड़ सभा और पदयात्रा के रूप में आयोजित हुआ, जिसका समापन ओखर में हुआ।इस दौरान ग्रामीणों को मनरेगा योजना के महत्व, मजदूरों के अधिकारों और रोजगार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और…
Read More » -
बिलासपुर
बिलासपुर: नाबालिग बच्चों को नशे का इंजेक्शन देने वाला आरोपी गिरफ्तार…. भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ जप्त,
उदय सिंह बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बच्चों को नशे का इंजेक्शन देकर उन्हें नशे का आदी बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ, इंजेक्शन, सिरिंज सहित अन्य सामग्री जप्त की है। इस गंभीर मामले में आरोपी के विरुद्ध जेजे एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली…
Read More » -
रायगढ़
VIDEO:- ग्रामीण युवकों पर मधुमक्खी के झुंड ने किया अचानक हमला…प्रधान आरक्षक शिव पैकरा ने साहसिक निर्णय और सूझबूझ से घायलों का किया रेस्क्यू, एसएसपी ने किया पुरस्कृत,
भुवनेश्वर बंजारे रायगढ़ – जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मधुमक्खी के आतंक से उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्राम कमरगा के कबड्डी खेलने जा रहे युवकों पर अचानक हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। जहा ग्राम कमरगा में अचानक मधुमक्खियों ने राह चलते युवकों पर हमला कर दिया। यह घटना इतना विभद्ष था। कि उक्त हमले को देख कर राह चलते राहगीर स्तब्ध…
Read More » -
बिलासपुर
महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम…. धरना प्रदर्शन कर किया गया सांकेतिक चक्काजाम,
जुगनू तंबोली रतनपुर – शुक्रवार को देशव्यापी आह्वान के तहत प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर द्वारा भी महात्मा गांधी के बलिदान दिवस 30 जनवरी के अवसर पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के नाम, बजट और नियमों में किए गए बदलावों पर आपत्ति जताई। उन्होंने…
Read More » -
रायगढ़
रायगढ़: श्री सत्यनारायण बाबा के खिलाफ़ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और वीडियो पोस्ट मामला….पुलिस ने लिया एक्शन आरोपी गिरफ्तार
रमेश राजपूत रायगढ़ – सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला श्री सत्यनारायण बाबा जी के संबंध में फेसबुक पर अभद्र एवं निंदनीय वीडियो/पोस्ट साझा करने से जुड़ा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेसबुक अकाउंट Soozoo नामक आईडी से श्री सत्यनारायण बाबा…
Read More » -
बिलासपुर
बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला का भव्य शुभारंभ….सम्मान, प्रतियोगिता, रोजगार और सेवा भाव का सशक्त मंच बना बीएनआई मेला
रमेश राजपूत बिलासपुर – शहर की पहचान बन चुके और 25 वर्षों की ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 का भव्य शुभारंभ साइंस कॉलेज मैदान में किया गया। बीएनआई द्वारा मेले का यह तीसरा साल है। यह मेला 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। मेले में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, जिससे समाज के…
Read More » -
मस्तूरी
मस्तूरी : सड़क पार करते समय बुजुर्ग को बाइक चालक ने मारी ठोकर…गंभीर चोट लगने से हुई मौत, मामला दर्ज
उदय सिंह मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 27 जनवरी 2026 की शाम लगभग 7:40 बजे की है। मृतक बैजनाथ वानी 80 वर्ष पिता स्वर्गीय मयाराम वानी, निवासी ग्राम रिस्दा, घर से मेन रोड स्थित किराना दुकान सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम रिस्दा निवासी विवेक श्रीवास द्वारा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 C 1307 को…
Read More » -
बिलासपुर
भाजपा युवा मोर्चा में निलेश सिंह को मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी…संगठन ने जताया भरोसा,
रमेश राजपूत बिलासपुर – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के तहत भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता द्वारा जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार निलेश सिंह को भाजपा युवा मोर्चा…
Read More » -
पचपेड़ी
बिजली विभाग के नाक के नीचे पचपेड़ी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध वसूली… ठेकेदार के कर्मचारी ग्रामीणों से मांग रहे 500 से 1000 रुपए,
उदय सिंह बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायत भिलौनी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के नाम पर ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के ठेकेदार से जुड़े लोग प्रति उपभोक्ता 500 से 1000 रुपये तक की मांग कर रहे हैं, जबकि शासन के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटर पूरी तरह निःशुल्क लगाए…
Read More » -
जांजगीर चाँपा
जांजगीर-चांपा: सड़क हादसे ने छीनी दो जिगरी दोस्तों की जानें…बाईक और ट्रेक्टर में हुई टक्कर
रमेश राजपूत जांजगीर-चांपा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव खिसोरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर खून बिखर गया और पल भर में दो घरों के चिराग बुझ गए। मृतकों की पहचान अविनाश यादव पिता बुधराम यादव…
Read More » -
जांजगीर चाँपा
छत्तीसगढ़ का चर्चित पोराबाई कांड: 12वीं बोर्ड टॉपर नकल प्रकरण में पोराबाई, प्रिंसिपल सहित चार दोषियों को 5-5 साल की सजा
रमेश राजपूत जांजगीर-चांपा – छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पोराबाई नकल कांड में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर रही पोराबाई सहित चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने सभी दोषियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5-5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 में आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा…
Read More » -
बिलासपुर
साहिल कश्यप बने भाजपा युवा मोर्चा के दक्षिण मंडल अध्यक्ष…संगठन ने जताया भरोसा
रमेश राजपूत बिलासपुर– गुरुवार को बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा की लिस्ट जारी की गई,इस लिस्ट में साहिल कश्यप को दक्षिण मंडल का अध्यक्ष चुना गया है आपको बता दे कि इससे पहले साहिल कश्यप महामंत्री के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं, जिसमे उन्होंने अपने दायित्व को बखूबी निभाया, इस दौरान विधानसभा और नगरीय निकाय में अपने मंडल से भाजपा को बढ़त भी दिलाई साथ ही युवा साहिल कश्यप से काफी घुले मिले…
Read More » -
मस्तूरी
मस्तूरी: ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा में सरकारी राशन की बंदरबाट….सेल्समैन लगवा रहा अंगूठा लेकिन स्टॉक में नही है राशन, ग्रामीणों में आक्रोश
उदय सिंह मस्तूरी – जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा में शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीण हितग्राहियों ने आरोप लगाया है कि पंचायत में संचालित राशन दुकान का संचालन श्री साईं स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है, जहां पदस्थ सेल्समैन सत्येंद्र टंडन द्वारा नियमों को ताक पर रखकर राशन वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जनवरी माह…
Read More » -
बिलासपुर
बिलासपुर:- NH-130 मोहदा मोड़ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर….मौके पर मौत
उदय सिंह बिलासपुर – थाना हिर्री क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर मोहदा मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामबगस ओगरे के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 05 अचानकपुर चकरभाठा के निवासी थे। प्रार्थी राज कुमार बांधे, निवासी ग्राम अटर्रा ने थाना हिर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2026 को करीब…
Read More » -
कोटा
तेज रफ्तार कार की टक्कर से ग्रामीण की मौके पर दर्दनाक मौत…अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज
रमेश राजपूत बिलासपुर – थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विनय कुमार कुजुर निवासी ग्राम छोटे बरर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी 2026 की…
Read More » -
मस्तूरी
सांदीपनी एकेडमी मस्तूरी में खेल पर्व 2026 का भव्य शुभारंभ….प्रतिभाओं को मिला मंच, विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होगा विकास,
उदय सिंह बिलासपुर – पेंड्री (मस्तूरी) स्थित सांदीपनी एकेडमी में 28 जनवरी से तीन दिवसीय खेल पर्व 2026 का शानदार शुभारंभ हुआ। यह आयोजन शनिवार 31 जनवरी तक चलेगा। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को समर्पित इस महोत्सव की थीम “खेल पर्व” रखी गई है। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में कुल 29 खेल एवं सांस्कृतिक इवेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक एवं अशैक्षिक कर्मचारी भी उत्साहपूर्वक भाग ले…
Read More » -
बिलासपुर
राहगीरों से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार….कब्जे से चोरी की बाइक और मोबाईल बरामद,
उदय सिंह बिलासपुर – थाना चकरभाठा पुलिस ने झपटमारी के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नग रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स जप्त की है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 05/2026, धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक…
Read More » -
बिलासपुर
बिलासपुर: कार में स्टंटबाजी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे….रुतबा दिखाने बनाया था वीडियो, अब उसी वायरल वीडियो पर हुई सख्त कार्रवाई,
रमेश राजपूत बिलासपुर – शहर में यातायात नियमों की अनदेखी और सार्वजनिक सड़कों पर जानलेवा स्टंट करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस की सख्त चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद कुछ युवक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक रोड का सामने आया है, जहां कार…
Read More » -
जांजगीर चाँपा
जांजगीर-चांपा : खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार….स्कार्पियो सहित 140 लीटर डीजल जब्त
रमेश राजपूत जांजगीर-चांपा – जिले के थाना बलौदा क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का 140 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन जब्त की गई है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 12 लाख 13 हजार 20 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड…
Read More » -
जांजगीर चाँपा
जांजगीर चाम्पा: जिले में सायबर थाने का हुआ गठन…बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी किये गए तैनात, इन्हें मिली टीम में जगह…
रमेश राजपूत जांजगीर चाम्पा– पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने जिले में नवीन सायबर थाने के गठन के साथ ही पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती आदेश जारी किए है, जिसमें निरीक्षक सागर पाठक को थाने का प्रभारी बनाया गया है इसके साथ ही एएसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल सहित 20 पुलिस कर्मियों को सायबर थाने में पोस्ट किया गया है देखिए आदेश…
Read More » -
मस्तूरी
मस्तूरी: मनरेगा मजदूरी में भ्रष्टाचार का आरोप…ग्राम भिलाई के ग्रामीणों ने जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर फिर लगाई गुहार…कहा शिकायत वापस लेने बनाया जा रहा दबाव,
उदय सिंह बिलासपुर – जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलाई में मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर सामने आए कथित भ्रष्टाचार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों से जुड़े हितग्राहियों ने 27 जनवरी, मंगलवार को एक बार फिर जनपद पंचायत मस्तूरी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और निष्पक्ष जांच व त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के अंतर्गत किए…
Read More » -
कोटा
कोटा: फार्म हाउस से 60 कट्टी धान की चोरी… अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज,
रमेश राजपूत बिलासपुर – थाना कोटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोंघाडीह बस्ती में स्थित एक फार्म हाउस से धान चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रार्थी मेघा मरई ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी के अनुसार, वह उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर की निवासी है।…
Read More » -
मस्तूरी
गणतंत्र दिवस पर ग्राम हिर्री में शान से लहराया तिरंगा, अरविंद लहरिया ने किया ध्वजारोहण
मस्तूरी – विधानसभा सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिर्री में गणतंत्र दिवस का पर्व कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया के मुख्य आतिथ्य तथा सरपंच देवकुमारी गुलाब साहू की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना से की गई। इसके पश्चात ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह…
Read More » -
पचपेड़ी
पचपेड़ी तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर फर्जी पट्टा और धान बिक्री टोकन का मामला…जनदर्शन में पहुँचे ग्राम चिस्दा के ग्रामीणों ने किया बड़ी मिलीभगत का खुलासा,
उदय सिंह बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम चिस्दा में शासकीय भूमि पर फर्जी पट्टा बनाकर अवैध नामांतरण और बिना कृषि कार्य किए धान बिक्री टोकन कटवाने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में उक्त जमीन पर काबिज पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि खसरा नंबर 43/5, रकबा 1.011 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर गांव का ही एक व्यक्ति द्वारा कोटवार, पटवारी एवं सरपंच से…
Read More » -
बिलासपुर
गणतंत्र दिवस के बीच बिलासपुर एसईसीएल मुख्यालय के सामने भू-प्रभावितों का आमरण अनशन शुरू….प्रबंधन पर हाईकोर्ट आदेश की अनदेखी का आरोप,
उदय सिंह बिलासपुर – एक ओर पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित एसईसीएल मुख्यालय के मुख्य गेट के सामने कोरबा-कुसमुंडा क्षेत्र के 17 भू-प्रभावित परिवार भूखे-प्यासे आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हैं। रोजगार की मांग को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अनशन पर बैठे भू-प्रभावितों ने बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र में खनन परियोजनाओं…
Read More » -
बिलासपुर
छत्तीसगढ़: 6 साल की मासूम से 26 साल के युवक ने की दरिंदगी…परिचित आरोपी ने घुमाने ले जाने का झांसा देकर घटना को दिया अंजाम
उदय सिंह बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 26 वर्षीय युवक ने 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का उपचार अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लगरा निवासी आरोपी चंदू केंवट उम्र 26 वर्ष बच्ची का परिचित था।…
Read More » -
बिलासपुर
शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 फरवरी को, व्यापम ने जारी किया ड्रेस कोड….आधे घण्टे पहले परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार कर दिया जायेगा बंद,
रमेश राजपूत बिलासपुर – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, (व्यापम) द्वारा 1 फरवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) 2026 आयोजित की गई है। व्यापम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इस परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। कक्षा 1 से 5 अध्यापन हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा सवेरे 9.30 बजे से 12.15 बजे तक एवं कक्षा 6वीं से 8वीं तक अध्यापन हेतु…
Read More » -
बिलासपुर
बिलासपुर: भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक और सह संयोजक की हुई नियुक्ति…विनय और कृष्णा को मिली जिम्मेदारी,
रमेश राजपूत बिलासपुर – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी एवं सहप्रभारी के निर्देशानुसार व भाजपा जिला बिलासपुर कोर ग्रुप के निर्णयानुसार शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी आई.टी. सेल जिला संयोजक एवं सह-संयोजक के नामों की घोषणा की है जिसमें आईटी सेल जिला संयोजक की जिम्मेदारी विनय अवस्थी और सह संयोजक के रूप में कृष्णा पांडेय को नियुक्त किया गया है।
Read More » -
मस्तूरी
मस्तूरी: राशि स्टील एंड पावर कंपनी में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के अपमान का मामला..ब्लॉक एवं युवा कांग्रेस ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग,
उदय सिंह मस्तूरी – गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर तिरंगे के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में युवा कांग्रेस विधानसभा मस्तूरी के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 13 देवेंद्र कृष्णन और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू ने अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी को लिखित शिकायत सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि मस्तूरी क्षेत्र स्थित राशि स्टील एवं पावर लिमिटेड औद्योगिक इकाई में…
Read More » -
रायगढ़
चाकू दिखाकर स्कूल छात्रा का अपहरण और छेड़छाड़…पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन, आरोपी गिरफ्तार,
रमेश राजपूत रायगढ़ – जिले में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू दिखाकर स्कूल छात्रा का अपहरण कर छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी युवक शाकिब खान 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू और ईको कार भी जब्त की गई है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में…
Read More » -
मल्हार
नगर पंचायत मल्हार में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से संपन्न, अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त ने कार्यालय व विद्यालयों में किया ध्वजारोहण
उदय सिंह मल्हार– 77वें गणतंत्र दिवस का पावन पर्व नगर पंचायत मल्हार में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त ने नगर पंचायत कार्यालय सहित विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत मल्हार कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ हुई, जहां अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समस्त नगरवासियों…
Read More » -
रतनपुर
रतनपुर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत… परिवार में छाया मातम,
जुगनू तंबोली रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत जाली ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास 18 जनवरी की रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील जायसवाल, निवासी ग्राम जाली ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास, बेलतरा बस स्टैंड में पान ठेला…
Read More » -
बिलासपुर
77 वें गणतंत्र दिवस पर गंधर्व समाज ने हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय पर्व…राष्ट्रभक्ति से सरोबार रहा नज़ारा,
रमेश राजपूत बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के चिंगराजपारा स्थित गंधर्व समाज के सामाजिक भवन में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और सामाजिक एकता के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों, युवाओं, वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और देशभक्ति गीतों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। राष्ट्रगान और ध्वजारोहण से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। समाज…
Read More » -
बिलासपुर
तारबाहर क्षेत्र में सौतेले भाई पर धारदार हथियार से हमला..आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
रमेश राजपूत बिलासपुर – थाना तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत बारहखोली रेलवे स्टेशन के पास आपसी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रार्थी गोविंद कोसले ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी का पता झोपड़ापारा थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर बताया गया है, जो रेलवे स्टेशन में रहकर कुली-कबाड़ी का काम करता है। गोविंद कोसले के अनुसार दिनांक 25 जनवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे वह बारहखोली रेलवे स्टेशन के पास…
Read More » -
मल्हार
गणतंत्र दिवस पर मल्हार धान खरीदी केंद्र में ध्वजारोहण, रंजीत सिंह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा—संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़
उदय सिंह मल्हार – 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सेवा सहकारी समिति मल्हार के धान खरीदी केंद्र में ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में ध्वजारोहण भाजपा नेता एवं प्राधिकृत अधिकारी सेवा सरकारी समिति के द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान का सामूहिक वाचन हुआ, जिसमें समिति के सभी स्टाफ एंव किसानो ने पूरे श्रद्धा से भाग…
Read More »